आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर जो करिश्मा दिखाया, उसने सभी को हैरान कर दिया। इस कैच की चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है।
यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर में घटी। मार्को जेनसेन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और हवा में काफी ऊपर गई। लॉन्ग ऑन पर तैनात श्रेयस अय्यर ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाई।
अय्यर ने बाउंड्री लाइन के पास हवा में छलांग लगाई और गेंद को बाउंड्री के अंदर की तरफ सुरक्षित धकेल दिया। वहां पहले से मौजूद जेवियर बार्टलेट ने कैच पूरा किया। तकनीक के लिहाज से विकेट बार्टलेट के नाम रहा, लेकिन वानखेड़े का हर दर्शक जानता था कि इस विकेट के असली शिल्पकार श्रेयस अय्यर ही थे।
श्रेयस के इस अविश्वसनीय प्रयास को देख मुंबई इंडियंस के डगआउट में सन्नाटा पसर गया। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर हैरानी साफ देखी जा सकती थी। उनका रिएक्शन बता रहा था कि उन्होंने भी शायद ही फील्डिंग का ऐसा मुजायरा पहले देखा हो। आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या भी सकते में नजर आए और उन्हें महज 14 रनों पर पवेलियन लौटना पड़ा।
मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला और नाबाद 112 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया। वहीं, नमन धीर ने 31 गेंदों में 50 रन बनाए। निर्धारित 20 ओवरों में मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
श्रेयस अय्यर ने कैच लेने के बाद जिस तरह दर्शकों की ओर इशारा करते हुए जश्न मनाया, उससे साफ था कि उन्हें भी अपनी इस उपलब्धि पर गर्व है। यह कैच निस्संदेह इस सीजन के सबसे यादगार पलों में गिना जाएगा।
SHREYAS IYER, WHAT HAVE YOU DONE!! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
🎥 One of the best catches you would see in the #TATAIPL history 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#KhelBindaas | #MIvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/6EKgHR82cL
कैमरन ग्रीन का गगनचुंबी छक्का: टाटा की 5-स्टार सियारा कार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक धमाका: टी20 क्रिकेट में रोहित-विराट को पछाड़ बनीं भारत की रन मशीन
एयर इंडिया में बिंदी-सिंदूर पर बैन? वायरल गाइडलाइन ने मचाया बवाल, कंपनी ने दी सफाई
जन्मदिन पर केएल राहुल का धमाका, IPL में रचा इतिहास
छात्रों का भविष्य दांव पर: लातूर में ढाबे पर शराब पीकर कॉपियां चेक करते पकड़े गए शिक्षक
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म गोरखा डिब्बाबंद, अभिनेता ने खुद किया कन्फर्म
आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्या महिला आरक्षण पर होगा बड़ा ऐलान?
पति का जन्मदिन है, थोड़ा शॉर्ट रखिए : प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच प्रियंका गांधी का मजाकिया अंदाज
विदेश यात्रा के लिए टैक्स क्लियरेंस अनिवार्य? सरकार ने वायरल दावे का सच बताया
महिला आरक्षण बिल फेल: राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, जमकर बरसे वाटर कैनन