मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में क्रिकेट का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसा सुपरमैन कैच लपका, जिसने मैच का पासा ही पलट दिया।
मुंबई इंडियंस का मजबूत स्कोर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डीकॉक की नाबाद 112 रनों की शतकीय पारी और नमन धीर के 50 रनों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। मुंबई की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर जम चुके थे।
हार्दिक की पारी का अंत पारी का 17.3 ओवर चल रहा था। पंजाब के गेंदबाज मार्को यानसेन ने ऑफ-स्टंप के बाहर एक धीमी गेंद फेंकी। हार्दिक पांड्या ने उस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठ गई। ऐसा लगा कि गेंद सुरक्षित क्षेत्र में गिरेगी, लेकिन तभी श्रेयस अय्यर का मैजिक शुरू हुआ।
हवा में संतुलन और टीम वर्क का नगीना लॉन्ग-ऑन पर तैनात श्रेयस अय्यर ने बाईं ओर दौड़ लगाई और हवा में छलांग लगाकर गेंद को लपक लिया। बाउंड्री की ओर गिरते समय उन्होंने गजब की समझदारी दिखाई। खुद को बाउंड्री रोप के पार जाने से बचने के लिए उन्होंने हवा में ही गेंद को साथी खिलाड़ी जेवियर बार्टलेट की ओर उछाल दिया। बार्टलेट ने बिना किसी गलती के गेंद को सुरक्षित पकड़ लिया।
दंग रह गए रोहित और सूर्यकुमार इस कैच ने वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा खींच दिया। स्कोरबोर्ड पर भले ही विकेट बार्टलेट के नाम दर्ज हुआ, लेकिन पूरा स्टेडियम जानता था कि यह श्रेयस अय्यर की कलाकारी थी। मुंबई के डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आंखें फटी की फटी रह गईं।
हार्दिक पांड्या महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैच पूरा करने के बाद श्रेयस अय्यर का जश्न देखते ही बनता था, वहीं पूरी दुनिया इस अविश्वसनीय एथलेटिसिज्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई।
IYER TAKES A SCREAMER.
— Lucky (@LuckyLokAce) April 16, 2026
Hardik Pandya departs for 14 (12).
What a catch from Shreyas Iyer.#IPL2026 #MIvsPBKS pic.twitter.com/1rkzR3RWGX
ट्रैफिक अलर्ट: दिल्ली में कल इन रास्तों पर न निकलें, VVIP मूवमेंट और कॉलेज फेस्ट से जाम के आसार
‘धुरंधर 2’ से पहले फराह खान ने दिखाई थी ऐसी ‘पीक डिटेलिंग’, जिसे देख फैंस भी हुए दंग
होर्मुज में तनाव चरम पर: अमेरिका की दो टूक - वापस मुड़ो वरना भुगतो परिणाम
कल अखबार में आपकी फोटो छपवा दूंगा , क्रेडिट के ब्लैंक चेक पर पीएम मोदी ने विपक्ष को क्यों घेरा?
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक धमाका: पंजाब किंग्स के लिए रचा इतिहास, आईपीएल में किया बड़ा कारनामा
विराट कोहली के पैर छूकर सुर्खियों में आए लखनऊ के युवा खिलाड़ी, वायरल हुआ भावुक पल
बिहार की सत्ता में नया युग: सम्राट चौधरी बने पहले भाजपाई मुख्यमंत्री, नीतीश का सक्रिय राजनीति से संन्यास
स्कूल बना हथियारों का गोदाम: लेबनान में IDF ने बरामद किए 130 से ज्यादा हथियार
सम्राट चौधरी के CM बनने पर नीतीश के बेटे निशांत की चुप्पी टूटी, बताया क्यों ठुकराया डिप्टी CM का पद
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: तीर्थयात्रा पर निकले 8 लोगों की ट्रक से टक्कर में मौत