सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इन दिनों एक विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ‘प्रधानमंत्री लोन योजना’ के तहत किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड के जरिए 3 लाख रुपये का लोन तुरंत मिल सकता है।
अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज या विज्ञापन दिखा है, तो सतर्क हो जाएं। सरकार की फैक्ट-चेकिंग यूनिट (PIB Fact Check) ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है।
भ्रामक विज्ञापनों का जाल यह स्कैम स्पॉन्सर्ड विज्ञापनों के जरिए फैलाया जा रहा है। इन विज्ञापनों को बेहद शातिर तरीके से डिजाइन किया जाता है ताकि वे आधिकारिक सरकारी स्कीम जैसे लगें। इसमें अभी अप्लाई करें जैसे लुभावने वाक्यांशों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन में दावा किया जाता है कि बहुत कम दस्तावेजों में लोन मिल जाएगा। इनका मुख्य मकसद भोले-भाले लोगों को फंसाना है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
डेटा चोरी का बड़ा खतरा इन विज्ञापनों के साथ अक्सर संदिग्ध लिंक या QR कोड दिए जाते हैं। जैसे ही आप इन पर क्लिक करते हैं, आपसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक की महत्वपूर्ण जानकारी मांगी जाती है।
अधिकारियों का कहना है कि भारत सरकार ऐसी किसी भी योजना को नहीं चला रही है। आपकी निजी जानकारी का इस्तेमाल बैंक खातों से पैसे उड़ाने या पहचान की चोरी (Identity Theft) के लिए किया जा सकता है।
ऐसे करें अपनी सुरक्षा
FRAUD ALERT!
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 15, 2026
A sponsored advertisement on YouTube claims to offer a loan of ₹3 lakh under the Prime Minister Loan Scheme.#PIBFactCheck:
❌The claim is #FAKE.
✅ The Government of India is NOT endorsing any such advertisement or scheme.
⚠️ Stay vigilant. Visit… pic.twitter.com/RbxtHRbFCJ
वायरल वीडियो: ईंटें उठाने का ऐसा देसी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- कमाल है!
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: अखिलेश मेरे मित्र हैं, कभी-कभी मदद कर देते हैं
क्या चीन साउथ चाइना सी में होर्मुज जैसा अड़ंगा डाल रहा है? सैटेलाइट इमेज से खुली पोल
नूर अहमद का जादुई स्पेल : 7 गेंदों में केकेआर की कमर तोड़कर चेन्नई को दिलाई धमाकेदार जीत
₹30,000 से कम में आया 9020mAh बैटरी वाला सबसे पतला 5G फोन, जानें क्या है खास
नोएडा हिंसा के बाद जागी योगी सरकार: श्रमिकों की सैलरी में 21% का इजाफा, आउटसोर्सिंग कंपनियों पर सख्ती का ऐलान
दिल्ली की सड़कों पर दिखे अमेरिकी ऑटो: दूतावास ने क्यों शुरू किया यह अनोखा अभियान?
नोवामुंडी में बंगाली नववर्ष का उल्लास: पोइला वैशाख पर दिखी परंपरा और श्रद्धा की अनूठी झलक
Realme Buds T500 Pro लॉन्च: 56 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स के साथ मचाएंगे धूम
IPL 2026: 4 विकेट लेकर भी रसिख सलाम क्यों चूके प्लेयर ऑफ द मैच ? जोश हेजलवुड की बाजी पलटने वाली रणनीति का खुलासा