खेतों में दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अक्सर खेतों में काम करते समय सांप या बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर बना रहता है, जो कई बार जानलेवा साबित होता है। इस खतरे को कम करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक आधुनिक तकनीक से लैस किसान मित्र छड़ी विकसित की है।
यह छड़ी किसी आम छड़ी जैसी नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट सुरक्षा उपकरण है। इसे खास तौर पर उन किसानों के लिए बनाया गया है जो विषम परिस्थितियों में खेतों में काम करते हैं। यह छड़ी 100 मीटर के दायरे में मौजूद किसी भी जहरीले जीव या सांप की हलचल को आसानी से भांप लेती है।
इस छड़ी का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। किसान जैसे ही इसे जमीन पर रखकर इसका बटन दबाते हैं, यह सक्रिय हो जाती है। यदि आसपास 100 मीटर के दायरे में कोई सांप या जहरीला जीव मौजूद है, तो यह छड़ी तुरंत कंपन (Vibration) करना शुरू कर देती है।
यह वाइब्रेशन किसान को खतरे के प्रति आगाह कर देती है, जिससे वे समय रहते सतर्क हो सकते हैं और सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं।
इस छड़ी में स्मार्ट फीचर्स के तौर पर सोलर टॉर्च भी दी गई है। यह अंधेरे में तेज रोशनी प्रदान करती है, जिससे रात के समय खेतों में आवाजाही करना आसान और सुरक्षित हो जाता है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान इस नवाचार की जानकारी दी है।
भारत में हर साल सांप के काटने की करीब 30 से 40 लाख घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें लगभग 58 हजार लोगों की असामयिक मौत हो जाती है। इनमें सबसे बड़ा आंकड़ा उन किसानों का है जो खेतों में काम करते हैं। किसान मित्र छड़ी न केवल किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी, बल्कि खेतों में होने वाली ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने में भी एक बड़ी भूमिका निभाएगी।
रात के अंधेरे में भी अब खेती होगी सुरक्षित 🌾
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) April 13, 2026
“किसान मित्र छड़ी” — किसानों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एक स्मार्ट पहल।
साँप और अन्य विषैले जीवों के खतरे से बचाव के लिए यह छड़ी वाइब्रेशन के जरिए पहले ही सतर्क कर देती है, वहीं सोलर टॉर्च अंधेरे में साफ रोशनी देती है।
तकनीक के… pic.twitter.com/36HKKHolxw
आशा भोसले को अंतिम विदाई: दादी के पार्थिव शरीर को देख फफक पड़ीं पोती जनाई, तब्बू ने गले लगाकर संभाला
आईपीएल 2026: वानखेड़े में रोहित शर्मा का बैट-गेट विवाद, मैदान पर हुई तीखी बहस
नोएडा हिंसा: क्या शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में रची गई थी नक्सली साजिश?
अंपायर से भिड़े रोहित शर्मा: बैट चेकिंग के दौरान मैदान पर दिखा ‘हिटमैन’ का गुस्सा
चार धाम यात्रा का सपना होगा पूरा: IRCTC लाया है खास एयर टूर पैकेज, जानें किराया और बुकिंग की पूरी जानकारी
मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुठभेड़ में दूसरे आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: अब ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना पैसा, 10 तारीख तक सैलरी अनिवार्य
MI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी का धमाका, मुंबई इंडियंस को चटाई धूल
पुणे रेस्क्यू सेंटर से फिल्मी स्टाइल में फरार हुईं 13 बांग्लादेशी लड़कियां, सुरक्षाकर्मी पर किया हमला
होर्मुज जलमार्ग सिर्फ अमेरिका की जागीर नहीं: ईरान का दो टूक संदेश