गौतमबुद्धनगर में निजी कंपनियों के श्रमिकों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। जिले में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शनिवार, 12 अप्रैल को एक अहम वीडियो जारी कर श्रमिकों की मुख्य मांगों पर मुहर लगा दी है।
औद्योगिक इकाइयों के लिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ दिनों में औद्योगिक इकाइयों के साथ हुई विस्तृत बैठकों के बाद कुछ सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन नियमों का पालन करना अब कंपनियों के लिए अनिवार्य होगा।
शासन द्वारा तय नई व्यवस्था के तहत, श्रमिकों को ओवरटाइम के लिए अब दोगुनी दर से मजदूरी मिलेगी। इसके साथ ही, हर श्रमिक के लिए साप्ताहिक अवकाश (वीक-ऑफ) अनिवार्य कर दिया गया है।
छुट्टियों में काम करने पर भी एक्स्ट्रा भुगतान अगर किसी आपात स्थिति में श्रमिक को उसके साप्ताहिक अवकाश के दिन भी काम पर बुलाया जाता है, तो उसे उस दिन के लिए भी दोगुनी दर से भुगतान सुनिश्चित करना होगा।
इसके अलावा, बोनस को लेकर भी स्थिति साफ कर दी गई है। सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस दिया जाना अनिवार्य है, जिसे 30 नवंबर से पहले उनके सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करना होगा।
डीएम की श्रमिकों से शांति की अपील जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी श्रमिकों से कार्यस्थल पर लौटने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रमिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
समस्या के लिए कंट्रोल रूम का सहारा प्रशासन ने किसी भी परेशानी या शिकायत के समाधान के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। श्रमिक अपनी समस्याओं के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
*जिलाधिकारी की श्रमिकों से अपील*
— DM NOIDA Gautam Buddha Nagar (@dmgbnagar) April 12, 2026
सभी श्रमिक भाई एवं बहन शांतिपूर्वक कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्य करें तथा जिले में सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग। अफवाहों पर ध्यान न दें। श्रमिकों सहायता हेतु कंट्रोल रूम नम्बर: 120-2978231,120-2978232,120-2978862,120-2978702 pic.twitter.com/VVphIVaNpl
सुरों की देवी को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान : आशा भोंसले के अंतिम दर्शन करते ही फूट-फूटकर रो पड़े सचिन
क्या आपका SBI YONO अकाउंट रात भर में होगा ब्लॉक? वायरल मैसेज का सच जान लें, वरना लुट जाएंगे आप
AEDO परीक्षा: कल से शुरू होगी परीक्षा, जानें परीक्षा पैटर्न, मार्किंग सिस्टम और जरूरी नियम
पोप लियो पर भड़के ट्रंप: खुद को बताया ईशा मसीह , AI तस्वीर से मचाया बवाल
हापुड़ में बारात लौट रही बस पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत से कोहराम
सुरों की मल्लिका को वानखेड़े का नमन: कोहली और खिलाड़ियों ने दी आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि
नोएडा में न्यूनतम वेतन की आग: सड़कों पर उतरे मजदूर, क्यों बार-बार दिया जा रहा गुरुग्राम का उदाहरण?
बंगाल में योगी का बुलडोजर और जय श्रीराम : पिछली बार रैलियों का असर क्या रहा?
नोएडा में बवाल: सैलरी और बोनस के लिए भड़के कर्मचारी, सड़कों पर मचाया तांडव
टिम डेविड की अंपायर से बदसलूकी! हाथ से गेंद छीनकर करने लगे मनमानी , मचा बवाल