ईरान युद्ध और वैश्विक कूटनीति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप लियो XIV के बीच विवाद गहरा गया है। ट्रंप ने पोप पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें विदेश नीति और अपराध के मामलों में बेहद खराब करार दिया है।
शांति की अपील बनी विवाद की वजह विवाद की शुरुआत तब हुई जब पोप लियो XIV ने सेंट पीटर बेसिलिका में प्रार्थना सभा के दौरान सर्वशक्तिमान होने के भ्रम पर चिंता जताई थी। उन्होंने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का जिक्र करते हुए नेताओं से शांति और बातचीत की अपील की थी। यह टिप्पणी परोक्ष रूप से ट्रंप की नीतियों पर कटाक्ष मानी गई।
ट्रंप का पलटवार: पोप को अपराध पसंद है ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पोप लियो विदेश नीति के मामले में टेरिबल हैं। ट्रंप ने उन पर कट्टर वामपंथियों को खुश करने का आरोप लगाया और कहा, पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं, मुझे तो लगता है कि उन्हें अपराध पसंद है।
भाई लुईस की तारीफ, पोप पर तंज ट्रंप ने पोप के भाई लुईस की सराहना करते हुए उन्हें MAGA समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि लुईस को चीजें समझ आती हैं, जबकि लियो नहीं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा पोप नहीं चाहिए जो ईरान के परमाणु हथियारों या वेनेजुएला के ड्रग डीलरों के प्रति नरम रुख रखे।
राजनेता नहीं, महान पोप बनें ट्रंप ने नसीहत दी कि पोप लियो को अब वामपंथियों को खुश करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, लियो को पोप के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल करना चाहिए। वह राजनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे न केवल उनका बल्कि कैथोलिक चर्च का भी भारी नुकसान हो रहा है।
अतीत पर सवाल और वेटिकन का अस्तित्व ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर वह व्हाइट हाउस में न होते, तो आज लियो वेटिकन में नहीं होते। ट्रंप ने पोप के ओबामा समर्थकों और वामपंथी विचारधारा के लोगों से मेलजोल पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने पोप को चेतावनी दी कि वे अपनी भूमिका को समझें और एक महान पोप बनने पर ध्यान केंद्रित करें।
#WATCH : Donald Trump launched a fresh attack on Pope Leo XIV, saying the Pope is not doing a good job and adding, “He likes crime, I guess.”#DonaldTrump #PopeLeoXIV #Trump #Vatican pic.twitter.com/BkBy7Pev3x
— upuknews (@upuknews1) April 13, 2026
बंगाल में उर्दू बनाम बांग्ला की गूंज: योगी आदित्यनाथ ने TMC को दी नई परिभाषा
वानखेड़े में खामोश हुआ शोर, MI और RCB ने महान गायिका आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नोएडा में मजदूरी की आग : सैलरी बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए कर्मचारी, गाड़ियां फूंकीं और जमकर हुआ पथराव
NEET UG 2026: परीक्षा शहर की स्लिप जारी, 3 मई को होगा लाखों छात्रों का भविष्य तय
होर्मुज में आमने-सामने ईरान और अमेरिका: क्या युद्ध के मुहाने पर है मिडिल ईस्ट?
ट्रंप का नया विवाद: AI तस्वीर में खुद को ईसा मसीह के रूप में दिखाया, पोप से बढ़ा टकराव
दिल्ली में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि: मानवता और शांति के लिए एकजुट हुआ भारत
1 बिलियन डॉलर और तुर्की की सबसे खूबसूरत महिला चाहिए : युगांडा के आर्मी चीफ की अजीबोगरीब मांग ने खड़ा किया विवाद
दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0: प्रदूषण पर सर्जिकल स्ट्राइक , अब पेट्रोल-डीजल वाहनों की छुट्टी तय
होर्मुज में ईरान की लाल आंखें , अमेरिकी जहाज को पीछे हटने पर मजबूर किया