रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 50 रन बनाने के बावजूद विराट बेहद खफा नजर आए। पवेलियन लौटते समय उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था।
बाउंड्री पर निकाला गुस्सा विराट कोहली जब हार्दिक पंड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए, तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। बाउंड्री लाइन के पास पहुंचते ही उन्होंने अपना हेलमेट उतारा और जमीन पर जोर से पटक दिया। इसके बाद उन्होंने अपने ग्लव्स भी गुस्से में फेंक दिए। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।
धीमी स्ट्राइक रेट से थे नाखुश विराट के गुस्से के पीछे की बड़ी वजह उनका धीमा खेल था। जहाँ फिल साल्ट और रजत पाटीदार 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे, वहीं विराट संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 38 गेंदों में 131.58 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए, जिसमें केवल 5 चौके और एक छक्का शामिल था। इसी कारण अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने कोई जश्न नहीं मनाया।
अंपायर से बहस और खराब हुए रिव्यू विराट की नाराजगी की एक और वजह अंपायर के फैसले रहे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने वाइड गेंद के संकेत पर दो बार डीआरएस (DRS) लिया, लेकिन दोनों ही बार फैसला उनके खिलाफ गया। एक के बाद एक रिव्यू खराब होने से विराट काफी झल्लाए हुए दिखाई दिए।
साल्ट और पाटीदार की तूफानी पारी मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने महज 20 गेंदों में 53 रन कूट दिए। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर दिखे और एक-एक विकेट के लिए जूझते रहे।
Virat Kohli clearly not happy with that knock 👀 pic.twitter.com/1Kxtm2So8R
— Sourabh Raut (@xzx_slipknot) April 12, 2026
141 IPL मैच खेलने वाला दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर PSL में हुआ फ्लॉप, डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर बरपा कहर, 6 फुट 3 इंच के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास
IPL 2026: CSK की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, जानें कौन सी टीम कहां है
वानखेड़े में पाटीदार का तूफान , MI के खिलाफ RCB की आतिशबाजी
CUET PG 2026: आंसर की का इंतजार खत्म, NTA ने जारी किया ताजा अपडेट; ऐसे करें डाउनलोड
लास्ट वार्निंग और अमेरिकी जहाज की उल्टी चाल: ईरान के सामने झुका यूएस वॉरशिप, सामने आया VIDEO
बिजली की रफ़्तार से पत्तल बांटते शख्स का वीडियो वायरल, लोग बोले- भंडारालॉजी में PhD है भाई
रक्षा बजट में बड़ा बदलाव: अब अमेरिका पर निर्भर नहीं रहेगा कनाडा, पीएम कार्नी का ऐतिहासिक ऐलान
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद खाली हाथ लौटे जेडी वेंस
सुरों की मल्लिका ने ली अंतिम विदाई, स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन