डोडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार (12 अप्रैल) की सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 4:22 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। इसके ठीक 10 मिनट बाद 3.0 तीव्रता का एक और झटका दर्ज किया गया।
10 किलोमीटर नीचे था केंद्र भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के कटरा से 92 किलोमीटर दूर और जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। गनीमत रही कि तीव्रता बहुत अधिक न होने के कारण किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, बार-बार झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत जरूर फैल गई है।
अखनूर में टोरनैडो से मची अफरा-तफरी भूकंप से पहले शनिवार की शाम अखनूर के लोगों ने एक दुर्लभ और डरावना मंजर देखा। इलाके में एक टोरनैडो (बवंडर) दिखाई दिया, जिससे धूल और मलबे का गुबार हवा में उड़ने लगा। यह घटना करीब 10 मिनट तक चली, जिसे देख लोग सहम गए और सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे।
मौसम विभाग ने बताया दुर्लभ घटना मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. मुख्तार अहमद के अनुसार, यह एक अनोखी घटना थी। उन्होंने बताया कि यह थंडरस्टॉर्म सेल्स से शुरू हुई एक तूफानी लाइन थी, जो अचानक टोरनैडो में बदल गई। पिछले साल पंजाब में भी ऐसी घटनाएं देखी गई थीं, लेकिन इस क्षेत्र के लिए यह अत्यंत असामान्य है।
बदलता मौसम और चिंताएं अखनूर में शाम 4:45 बजे अचानक आसमान में छाए काले बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। हल्की बारिश और गरज के साथ हुई इस हलचल के बाद इंद्रधनुष भी नजर आया, लेकिन साथ ही आए भूकंप ने प्रशासन और लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। फिलहाल, अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
*EQ of M: 3.0, On: 12/04/2026 04:37:19 IST, Lat: 33.090 N, Long: 75.928 E, Depth: 10 Km, Location: Doda, Jammu and Kashmir.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 11, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/7HKLDBbP20
मध्य प्रदेश के 68 कॉलेजों में अब AI का दौर: छात्रों को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग और एक्सपर्ट स्किल्स
IPL 2026: चेन्नई की जीत के बाद मचा बवाल, ट्रिस्टन स्टब्स का फूटा गुस्सा; अंपायर से भिड़े दिल्ली के खिलाड़ी
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता विफल: उदित राज बोले- ग्लोबल पॉलिटिक्स में भारत की भद्द पिटी
क्या 21 घंटे की बातचीत बेकार? ईरान ने ठुकराईं शर्तें, परमाणु डील पर मंडराया बड़ा खतरा
संगीत जगत को बड़ा झटका: दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
IPL 2026: जब वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख ठहर गई दुनिया, शशि थरूर भी हुए मुरीद
अमेरिकी तेल की ओर दौड़ पड़े खाली टैंकर: क्या होर्मुज संकट का तोड़ निकाल लिया ट्रंप ने?
विराट कोहली का नागिन डांस और 15 साल के खतरनाक बच्चे का जलवा: सोशल मीडिया पर मची धूम
अयोध्या में खौफनाक वारदात: बुर्का पहनी महिला ने गनपॉइंट पर लूटी ज्वैलरी शॉप
IPL 2026: संजू सैमसन का आतिशी शतक और ओवरटन की घातक गेंदबाजी, चेन्नई ने दिल्ली को दी मात