कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के आनंद नगर से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक रिटायर्ड ससुर ने अपनी ही बहू के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। दहेज की मांग को लेकर ससुर ने बहू को बाल पकड़कर घर से सड़क तक घसीटा और उसे जानवरों की तरह पीटता रहा।
बचा लो, मुझे मार रहा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपनी जान की गुहार लगाती साफ सुनी जा सकती है। वह चीख-चीख कर कह रही है, मुझे मार रहा है, बचा लो। आरोप है कि ससुर ने न केवल उसे बेरहमी से पीटा, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले उसे घर में कैद रखते थे और उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे।
दहेज की मांग बनी विवाद की जड़ पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली है और उसकी शादी 2020 में कानपुर के हिमांशु दुबे से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसी विवाद के चलते घटना वाले दिन ससुर ने आपा खो दिया और महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की।
पति का अपना अलग पक्ष इस मामले में पति हिमांशु का कहना है कि उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति का दावा है कि पत्नी ने पहले भी कई बार झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी, जिसके चलते उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। पति का कहना है कि यह पूरा मामला विवाद का एक हिस्सा है।
पुलिस ने शुरू की जांच पीड़िता की शिकायत पर चकेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयानों की बारीकी से जांच कर रही है। वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल, यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
*“मुझे मार रहा है, बचा लो”
— Priya singh (@priyarajputlive) April 11, 2026
ये ससुर है, जो बहू के बाल पकड़ घसीट रहा है. उसे जानवरों की तरह पीट रहा है. बहू चीखते हुए जान बचाने की गुहार लगा रही है.
मामला कानपुर का है. बहू ने पुलिस में शिकायत की है. हालांकि अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई. पूरा मामला चकेरी के आनंद नगर इलाके का है. pic.twitter.com/z2BM0P1DL1
मिर्जापुर में खौफनाक वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की सरेआम हत्या, भागते वक्त हांफ गई बदमाशों की बाइक
समय रैना के भद्दे जोक पर अमिताभ बच्चन का करारा जवाब? वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप
वर्दी या सूट? पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की ड्रेस डिप्लोमेसी के पीछे का खेल
इस्लामाबाद शांति वार्ता: ईरान ने विमान में रखे मासूमों के खून से सने बैग, दुनिया को झकझोर देगी तस्वीर
मियांपुर बना रविंद्रनगर : सीएम योगी का माफियाओं को दो टूक, बोले- मिट्टी में मिलने को रहो तैयार
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव: तमीम इकबाल बने अध्यक्ष, मोहम्मद नबी के एक पोस्ट ने बटोरी सुर्खियां
मुनीर की ड्रेस डिप्लोमेसी : ईरान के सामने वर्दी, अमेरिका के सामने सूट; क्या है इसके पीछे का गणित?
शांति वार्ता में ईरान का भावुक वार : विमान की सीटों पर सजाईं मारे गए 168 मासूम बच्चों की यादें
राधे-राधे के जयकारों के बीच मातम, यमुना में समा गई खुशियां: मथुरा नाव हादसे की इनसाइड स्टोरी
मैं गेंदबाज नहीं, सिर्फ गेंद देखता हूं - 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी से मचा हाहाकार