महाराष्ट्र के नासिक में एक बहुराष्ट्रीय आईटी (IT) कंपनी के भीतर हुए यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के खुलासे ने राज्य में खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे एक गंभीर संगठित साजिश करार दिया है।
यह कोई छोटी घटना नहीं, साजिश है मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि कॉर्पोरेट सेक्टर की आड़ में चल रहे इस रैकेट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि बेरोजगार और जरूरतमंद हिंदू युवाओं को निशाना बनाने वाली एक सुनियोजित गतिविधि है।
कैसे फंसाते थे जाल में? जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी के टीम लीडर्स और वरिष्ठ अधिकारी पिछले पांच वर्षों से इस खेल को अंजाम दे रहे थे। जरूरतमंद लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर पहले जाल में फंसाया जाता, फिर उनका यौन शोषण किया जाता और अंत में धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता।
पुरुष कर्मचारी भी थे निशाने पर इस गिरोह का शिकार केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी हुए हैं। सतारा के एक कर्मचारी ने आपबीती सुनाई कि उसे जबरन नमाज पढ़ने, कलमा सीखने और रमजान में रोजा रखने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसे मांसाहारी भोजन करने के लिए भी मानसिक रूप से दबाव में रखा गया।
6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी नासिक पुलिस इस मामले में अब तक आसिफ अंसारी, शफी शेख, रजा मेमन, तौसीफ अत्तार, शाहरुख कुरैशी और दानिश शेख को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, गिरोह की मुख्य संदिग्ध निदा खान अभी भी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
SIT का गठन, जांच का दायरा बढ़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। सरकार यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने आईटी सेक्टर के अन्य कर्मचारियों से भी अपील की है कि यदि उनके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो वे निडर होकर पुलिस के पास आएं।
नाशिक पोलिसांनी तात्काळ कारवाई करुन जबरदस्तीने धर्मांतर करणाऱ्यांचा पर्दाफाश केला.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 9, 2026
नाशिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जबरन धर्मांतरण कराने वालों का भंडाफोड़ किया।
( बीड | 9-4-2026)#Maharashtra #Beed pic.twitter.com/wwbKZSFzng
अररिया डबल मर्डर: बिहार में महाचौपट राज का शोर, तेजस्वी यादव ने घेरी NDA सरकार
1 रन की हार ने तोड़ा दिल: ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रो पड़े डेविड मिलर, वीडियो वायरल
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम
मैच फिक्स करने वाले खेल रहे हैं और मैं बाहर : लाइव टीवी पर छलके पाकिस्तानी क्रिकेटर के आंसू
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा यूटर्न: बोले- अब यहीं रहूंगा, बिहार का काम छोड़ दिया
इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी बेटे को... : समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट!
पागलपन है यह : डेविड मिलर के फैसले पर भड़के आर अश्विन, दिल्ली की हार पर जताई नाराजगी
175 नहीं, अब 200 का लक्ष्य! वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, कोच के दावे से मची खलबली
कम सैलरी से खफा कर्मचारी ने 1300 करोड़ के गोदाम को फूंका, वीडियो बनाकर बोला- ये लो सबक
ट्रेन में सफर के दौरान गंदा हादसा: ऊपरी बर्थ से बच्चे ने नीचे सोए यात्री पर की पॉटी, मचा बवाल