पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस लोकतांत्रिक उत्सव के दौरान प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उपराज्यपाल की नागरिकों से अपील पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने डीएमएस कार्यालय स्थित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेश की जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, चुनावों में वोट डालना हर नागरिक का पहला फ़र्ज़ है। सभी नागरिकों को आगे आकर अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।
मुख्यमंत्री की पुरानी परंपरा कायम पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के प्रमुख एन. रंगास्वामी ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। वे अपनी पुरानी परंपरा को निभाते हुए पोलिंग बूथ तक खुद बाइक चलाकर पहुंचे। मुख्यमंत्री थट्टनचावडी और मंगलम विधानसभा सीटों से मैदान में हैं।
वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया और कहा कि उनके लिए आंकड़ों से अधिक महत्वपूर्ण सरकार का गठन है। गौरतलब है कि 1991 से ही बाइक पर मतदान केंद्र जाने की उनकी यह शैली उन्हें मक्कल मुधलवर यानी जनता का मुख्यमंत्री के रूप में लोकप्रियता दिलाती रही है।
मतदान का आंकड़ा और चुनावी गणित सुबह 9 बजे तक पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश की 30 विधानसभा सीटों के लिए कुल 10,14,070 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 5.39 लाख महिला और 4.74 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं।
मुकाबला और गठबंधन इस बार का चुनाव त्रिकोणीय होता दिख रहा है। एक तरफ सत्ताधारी एनडीए (AINRC, भाजपा, AIADMK, LJK) है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस-DMK का इंडिया गठबंधन है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
बता दें कि पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी, जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि मक्कल मुधलवर की साख बरकरार रहती है या सत्ता का समीकरण बदलता है।
#WATCH पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने DMS कार्यालय में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला। pic.twitter.com/IHN29n7Ekm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
खरगे का जहरीला सांप वाला बयान: शब्द या सियासत का जहर ?
पश्चिम एशिया तनाव: एलपीजी, पेट्रोल और उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति के लिए सरकार अलर्ट
हिमंता बिस्वा सरमा की मुश्किलें बढ़ीं: पवन खेड़ा ने भाई और विदेशी कनेक्शन पर दागे गंभीर सवाल
क्या आप जानते हैं? समोसे की 500 साल पुरानी शाही रेसिपी में आलू का नामोनिशान नहीं था
नौकरी पाने की अजीब शर्त: किम जोंग उन को मोटा और बदसूरत बोलो, वरना बाहर निकलो!
KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में आज होगा महामुकाबला , रहाणे और पंत की सेना आमने-सामने
PSL 2026: मोहम्मद रिज़वान का वायरल बयान, कहा- अल्लाह जिताएंगे 3-4 मैच, तुम बस मौज करो
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मिलेगा मौका
VerSe Innovation का बड़ा दांव: प्रसन्ना प्रसाद बने नए CPTO, अब AI और डेटा साइंस से बदलेगी डिजिटल दुनिया
Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड