इंडियाज गॉट लेटेंट (India s Got Latent) विवाद के करीब एक साल बाद कॉमेडियन समय रैना ने यूट्यूब पर वापसी कर ली है। अपने नए स्टैंडअप वीडियो स्टिल अलाइव के साथ उन्होंने फिर से एक नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में उन्होंने न केवल खुद का बचाव किया, बल्कि उन सभी सेलेब्स पर निशाना साधा जिन्होंने पुराने विवाद के समय उनकी आलोचना की थी।
मुकेश खन्ना पर साधा निशाना अपने 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में समय रैना ने मुकेश खन्ना का नाम लेते हुए कहा, शक्तिमान कह रहे थे कि ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। भाई, जब शक्तिमान आता था, तब खबर आती थी कि किसी बच्चे ने शक्तिमान समझकर छत से छलांग लगा दी। आपने तो बच्चे मारे हैं, आप क्या बोल रहे हो?
मुकेश खन्ना का करारा जवाब समय का यह वीडियो सामने आते ही मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक एडिट की हुई फोटो शेयर की है, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठाकर उनका मुंह काला दिखाया गया है। खन्ना ने लिखा, समय रैना, तू इसी लायक है। कुत्ते की दुम की तरह इसकी फितरत टेढ़ी है। वह एक रोस्टेड प्राणी है जिसे गंदगी की आग में जलाया गया है।
मुंह काला कर परेड कराने की जरूरत मुकेश खन्ना ने आगे कहा, उसे गधे पर बिठाकर गलियों में परेड करानी चाहिए, जहां बच्चे उस पर अंडे और टमाटर मारें। उसने हमारे सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है। मुकेश खन्ना के इस रुख का सोशल मीडिया पर कई लोगों ने समर्थन किया है और समय रैना की कॉमेडी को समाज के लिए हानिकारक बताया है।
क्या था इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद? साल 2025 में समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट अपनी डार्क कॉमेडी और अश्लील टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में आया था। शो के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा एक कंटेस्टेंट के परिवार पर की गई भद्दी टिप्पणी ने बवाल खड़ा कर दिया था, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और शो को बंद करना पड़ा था। अब समय रैना ने घोषणा की है कि वे इस शो का दूसरा सीजन जल्द लाने वाले हैं।
Samay Raina told the harsh reality of Ranveer Allahbadia pic.twitter.com/Q75AYr9HKn
— Voice of Hindus (@Voiceofhindus) April 7, 2026
हैदराबाद में कैमरों से छुपते दिखे पवन खेड़ा, भाजपा ने कहा- बब्बर शेर अब मुंह छिपा रहे
अमेरिका-ईरान सीजफायर: श्रीनगर की सड़कों पर जश्न, शिया समुदाय ने बांटी मिठाइयां और लहराए ईरानी झंडे
अंतरिक्ष में प्लंबर बनीं नासा की एस्ट्रोनॉट: चांद मिशन के दौरान टॉयलेट ने क्यों मचाया बवाल?
RPSC SI परीक्षा में छात्रा की सलवार के बटन काटे, वीडियो वायरल होने पर छिड़ी बहस
क्या मिडिल ईस्ट में टूटने वाला है सीजफायर? UAE-ईरान के बीच छिड़ी सीधी जंग
मिडिल ईस्ट में सीजफायर से थमीं सांसें, लाल चौक पर गूंजी राहत की ताल
नोएडा की तर्ज पर अब ग्रेटर आगरा बनेगा नया इकोनॉमिक हब, सीएम योगी का मास्टरप्लान तैयार
शक्तिमान बनाम समय रैना: कॉमेडियन को गधे पर बिठाने की मांग, मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा
यशस्वी जायसवाल का जलवा: तूफानी पारी खेलकर छीनी ऑरेंज कैप, समीर रिजवी को छोड़ा पीछे
हरिद्वार में खूनी जंग: पारिवारिक विवाद ने साया इब्राहिमपुर, लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूटे ग्रामीण