मानसून 2026 को लेकर एक चिंताजनक अनुमान सामने आया है। निजी मौसम एजेंसी के अनुसार, इस साल देश में मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। कुल वर्षा लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) के 94% तक सिमटने का अनुमान है, जो इसे सामान्य से कम की श्रेणी में रखता है।
जुलाई से कमजोर होगा मानसून पूर्वानुमान के मुताबिक, जून के महीने में बारिश सामान्य (101%) रह सकती है, लेकिन इसके बाद स्थिति बदल जाएगी। जुलाई से मानसून की रफ्तार धीमी होने लगेगी। अगस्त में यह 92% और सितंबर में गिरकर 89% तक रह सकती है। मानसून सीजन के आखिरी दो महीनों में सबसे अधिक कमी देखी जा सकती है।
किन राज्यों पर पड़ेगा सबसे गहरा असर? मानसून की इस कमजोरी का खामियाजा मध्य और पश्चिम भारत को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ सकता है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगस्त और सितंबर के दौरान सामान्य से काफी कम बारिश होने की आशंका है, जो कृषि और जल भंडार के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
अल-नीनो बनेगा बाधा मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की शुरुआत के दौरान अल-नीनो के विकसित होने के संकेत मिल रहे हैं। अल-नीनो समुद्र की सतह के तापमान को बढ़ा देता है, जिससे मानसून की सक्रियता पर नकारात्मक असर पड़ता है। हालांकि, हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) यदि मजबूत रहता है, तो यह अल-नीनो के असर को कुछ हद तक संतुलित कर सकता है।
क्या होता है कमजोर मानसून? मौसम विभाग ने 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर मानसून की औसत वर्षा (LPA) 870 मिलीमीटर तय की है। यदि वर्षा इस औसत से 90% से 95% के बीच रहती है, तो इसे सामान्य से कम की श्रेणी में रखा जाता है। पिछले कुछ वर्षों में मानसून के पैटर्न में तेजी से बदलाव आया है, जिसमें जलवायु परिवर्तन एक प्रमुख कारक बनकर उभरा है।
पिछले साल की स्थिति पिछले साल मानसून ने सामान्य समय से 8 दिन पहले 24 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नमी के उच्च स्तर और अनुकूल समुद्री तापमान के कारण मानसून ने पिछले साल रफ्तार पकड़ी थी। लेकिन 2026 का हाल उससे बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।
Skymet’s Monsoon Forecast for 2026 is now live, presenting insights into rainfall distribution and seasonal variability across India.
— Skymet (@SkymetWeather) April 7, 2026
Click here to read and download: https://t.co/sdlwLQtfvV#Skymet #Monsoon2026 #MonsoonForecast #SkymetForecast #WeatherForecast #WeatherUpdate pic.twitter.com/UcuKFov2yE
सिगरेट वाले बाबा का वायरल वीडियो: मासूम के हाथ में थमाई सिगरेट, पैर छूने लगी भीड़
अभिषेक बनर्जी के सिर-पैर तोड़ने वाले बयान पर बवाल, BJP ने चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग
‘बहानेबाजी बंद करो, वरना डंडे से ठीक कर दूंगा’, मिर्जापुर के BJP विधायक ने अधिकारियों को यूं लगाई फटकार
डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का साया, बोर्ड ने मामले की गंभीरता पर तोड़ी चुप्पी
इंटेरोगेशन रूम का खौफ और एक फैमिली कॉल : समय रैना ने बयां किया पुलिस स्टेशन का वो पल
मौसम का अलर्ट : 13 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी
ममता का भाजपा पर सांपों वाला हमला, कहा- दो मुंहे कोबरा और वाइपर से रहें सावधान
नोएडा सेक्टर 62 का रास्ता बंद: गाजियाबाद जाने वालों के लिए बड़ी एडवाइजरी, 2 महीने तक रहेगा डायवर्जन
क्या मेथी है सोना? अमेरिका में एक गड्डी की कीमत देख भारतीयों के उड़े होश!
इंसानियत अभी जिंदा है: टैक्सी में भूले कीमती AirPods, ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता सबका दिल