पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से उत्तर और पूर्वी भारत का मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। कल, 9 अप्रैल को मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रहने की आशंका है।
80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई इलाकों में हवाओं की गति 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके बाद, 11 अप्रैल को एक और नया विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा, जिससे मौसम का बिगड़ा दौर जारी रह सकता है।
उत्तर प्रदेश: ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका यूपी में मौसम का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद जैसे जिलों में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ, कानपुर और मेरठ समेत मध्य और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर: राहत के बाद फिर करवट दिल्ली में बुधवार की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। 9 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है। हालांकि, राहत थोड़े समय की है, क्योंकि 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली में भी 30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
बिहार और पहाड़ी राज्यों का हाल बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी का दौर रहेगा। शिमला और कुल्लू में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दक्षिण में गर्मी जहाँ उत्तर और पूर्वी भारत बारिश से जूझ रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके विपरीत, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उमस (Humid) बनी रहेगी।
IMD की सुरक्षा सलाह मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और किसी सुरक्षित पक्के मकान में रहें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे ओलावृष्टि से फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 8, 2026
मुख्य बिंदु
(i) एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में आज, 08 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ तीव्र वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।
(ii) पूर्वी भारत में 08 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा, ओलावृष्टि, गरज के साथ बिजली की… pic.twitter.com/4SrubykhzK
महासमुंद मॉडल: फॉग मशीन और अफसर की मुस्तैदी से जंगल की आग पर लगा लगाम
US-Iran Ceasefire: श्रेय लेने के चक्कर में फंसे शहबाज शरीफ, ड्राफ्ट गलती से खुली पोल!
ईरान में बढ़ता खतरा: भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के दिए निर्देश
ऋषिकेश: गंगा किनारे जाम छलकाना पड़ा भारी, पुलिस से भिड़ी महिला तो मचा बवाल
स्वास्थ्य व्यवस्था पर तेजस्वी का वार: कहा- बिहार के सरकारी अस्पताल बने नरक , जिम्मेवार कौन?
लेबनान पर इजराइल का प्रलय : 10 मिनट में 100 ठिकाने खाक, सीजफायर की उम्मीदों को झटका
सलमान खान के फटे जूते हुए वायरल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
कानपुर किडनी रैकेट: नोटों की गड्डियों के साथ रईसी दिखाने वाला ड्राइवर परवेज गिरफ्तार, बड़े अस्पतालों तक जुड़े तार
गपशप करने वाली आंटियां याद आती हैं... न्यूजीलैंड में रह रहीं भारतीय महिला का वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़: थाने में सरेआम सौदेबाजी , वर्दी की साख पर लगा बड़ा दाग