पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रतिनिधिमंडल और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की पूर्ण पीठ के बीच हुई बैठक काफी तनावपूर्ण रही। आलम यह रहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और नौबत अमर्यादित व्यवहार तक पहुंच गई।
क्या है पूरा विवाद? TMC के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, साकेत गोखले और मेनका गुरुस्वामी के नेतृत्व में एक डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा था। बैठक के बाद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आयोग के सामने अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, तो मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ने उन्हें यहां से चले जाइए कह दिया।
TMC का आरोप है कि राज्य के कई निर्वाचन अधिकारियों के संबंध सीधे तौर पर भाजपा से हैं। उन्होंने नंदीग्राम का उदाहरण देते हुए मांग की कि ऐसे अधिकारियों का तबादला किया जाए। ओ ब्रायन ने कहा, हमने CEC से पूछा कि दागी अधिकारियों के रहते चुनाव निष्पक्ष कैसे हो सकते हैं? इस पर हमें बाहर जाने का रास्ता दिखाया गया।
आयोग का पलटवार: चिल्ला रहे थे नेता दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। आयोग के सूत्रों ने दावा किया कि बैठक में TMC नेता अभद्र व्यवहार कर रहे थे और CEC पर चिल्ला रहे थे। सूत्रों के अनुसार, ओ ब्रायन ने CEC को बीच में ही टोकते हुए उन्हें बोलने से मना कर दिया था। इसके बाद CEC ने उन्हें कक्ष की गरिमा बनाए रखने की सख्त नसीहत दी।
ECI ने जारी किया कड़ा संदेश विवाद के ठीक बाद निर्वाचन आयोग ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने TMC को दो टूक जवाब दिया। आयोग ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव पूरी तरह से:
सरासर झूठ है आयोग का दावा TMC सांसद सागरिका घोष ने आयोग के इन दावों को सरासर झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में जिस व्यवहार की बात आयोग कर रहा है, वह चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सामने कभी हुआ ही नहीं। बहरहाल, चुनाव से पहले आयोग और सत्ताधारी दल के बीच का यह टकराव बंगाल की राजनीति में आने वाले दिनों में और अधिक हलचल पैदा कर सकता है।
चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 8, 2026
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:
भय रहित,
हिंसा रहित,
धमकी रहित,
प्रलोभन रहित,
छापा रहित,
बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे
ECI s Straight-talk to Trinamool Congress
This time, the Elections in West Bengal would surely be :… pic.twitter.com/p5fM8Uu337
सीजफायर के बाद ईरान का भारत को बड़ा संदेश, PM मोदी और राष्ट्रपति के बीच हुई खास चर्चा
15 साल का सुपरस्टार या 21 का युवा? वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी देख बौखलाया पाकिस्तान!
ईरान की जीत और सुपरपावर की शिकस्त: सीजफायर पर भारत के धर्मगुरुओं की बड़ी प्रतिक्रिया
RBI का बड़ा फैसला: ब्याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव, आम आदमी की EMI पर क्या पड़ेगा असर?
वैभव सूर्यवंशी का भावुक वीडियो वायरल: बुमराह को छक्का जड़कर खुद आउट होने पर फूट-फूटकर रोने लगे युवा सितारा
मैदान पर फूटा गुस्सा और आंसू: वैभव सूर्यवंशी का इमोशनल वीडियो वायरल, जानिए क्या है माजरा
DC vs GT: दिल्ली के किले में गुजरात की चुनौती, आज का रोमांचक मुकाबला फ्री में कैसे देखें?
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा तोहफा: राजस्थान रिफाइनरी की लागत बढ़ी, जयपुर मेट्रो के विस्तार को मिली हरी झंडी
गपशप करने वाली आंटियां याद आती हैं... न्यूजीलैंड में रह रहीं भारतीय महिला का वीडियो वायरल
सावधान: दिल्ली-NCR और UP में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 3 दिन के लिए मौसम विभाग की सख्त चेतावनी