बिहार की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है।
बेटे को सिखा रहे घुड़सवारी वायरल वीडियो में अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान खुद विधायक अनंत सिंह वहां मौजूद दिखे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनंत सिंह अपने बेटे को घोड़े पर संतुलन बनाना और लगाम थामने का गुर सिखा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है।
सुरक्षा घेरे में घुड़सवारी पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि जमानत पर बाहर चल रहे बाहुबली विधायक पटना के हाई-सिक्योरिटी जोन (बिहार विधानसभा क्षेत्र के करीब) में अपने बेटे को घुड़सवारी सिखा रहे हैं। कई लोग इसे कानून व्यवस्था पर सवाल और प्रशासन की बेबसी के रूप में देख रहे हैं।
चुनाव लड़ने को लेकर कर चुके हैं ऐलान गौरतलब है कि अनंत सिंह ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे अब खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि उनके तीन बेटे हैं और जो जनता की सेवा करेगा, वही मैदान में उतरेगा। उनके इस बयान के बाद से ही उनके बेटों की राजनीतिक सक्रियता को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
जमानत की शर्तों पर चर्चा अनंत सिंह को पिछले साल दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। कोर्ट ने जमानत देते हुए सख्त निर्देश दिए थे कि वे मुकदमे के दौरान किसी भी गवाह को प्रभावित या धमकाएंगे नहीं और न ही साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करेंगे।
अब जब वे खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर देखे जा रहे हैं, तो लोग न्यायपालिका के निर्देशों और उनके पालन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह ने बड़े अंतर से मोकामा सीट पर जीत हासिल की थी।
*Imagine, Ananth Singh who is out
— With Love Bihar (@WithLoveBihar) April 8, 2026
on bail is teaching horse riding to his son near the high security area of Bihar Vidhan Sabha in Patna.
I am amazed at the audacity and disappointed at the helplessness of the law enforcement. pic.twitter.com/cl38GaeZGX
आईपीएल में दिल जीतने वाला पल: हार्दिक पांड्या ने युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास सम्मान
शादी के सीजन में गैस का बवाल : थाली हुई महंगी और मेन्यू हुआ छोटा
शुगर कंट्रोल करने वाली लोकप्रिय दवा कहीं छीन न ले आपकी आंखों की रोशनी!
बंगाल चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी घमासान: CEC और TMC प्रतिनिधिमंडल के बीच तीखी बहस, लगा बदसलूकी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी का भावुक वीडियो वायरल: बुमराह को छक्का जड़कर खुद आउट होने पर फूट-फूटकर रोने लगे युवा सितारा
IMD का अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, 11 राज्यों में आंधी-तूफान और 85 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
क्या शहबाज शरीफ के कंट्रोल में है अमेरिका? सोशल मीडिया पोस्ट ने खोला बड़ा राज
अपने बेटे को क्यों नहीं कर पाए पैरों पर खड़ा? , मंच पर अमिताभ बच्चन को लेकर समय रैना का विवादित कटाक्ष
स्वास्थ्य व्यवस्था पर तेजस्वी का वार: कहा- बिहार के सरकारी अस्पताल बने नरक , जिम्मेवार कौन?
IPL 2026: डेल स्टेन ने खोला राज, बुमराह के खिलाफ कैसे मास्टरमाइंड साबित हुआ 15 साल का वैभव