उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 से मौसम के अप्रत्याशित बदलाव का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप की जगह घने बादलों, गरज-चमक और तेज हवाओं ने ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 48 से 72 घंटों के लिए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है।
34 जिलों में येलो अलर्ट: कहां गिरेेंगे ओले? IMD ने दो श्रेणियों में अलर्ट जारी किया है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। यह स्थिति गेहूं और सरसों की खड़ी फसलों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है।
इसके अलावा बांदा, फतेहपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर समेत 24 अन्य जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
अगले 6 दिनों का वेदर फॉरकास्ट
क्यों बदल रहा है मौसम? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हुआ है। हिमालयी क्षेत्र से आ रही नमी वाली हवाओं के टकराने से बादलों का निर्माण हो रहा है। राहत की बात यह है कि तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन हवा की तीव्र गति चिंता का विषय बनी हुई है।
किसानों और आम नागरिकों के लिए सलाह फसल कटाई के इस मौसम में किसानों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और खेतों में न जाएं। आम नागरिक भी गरज-चमक के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों के नीचे आश्रय न लें।
पिछले दिनों आंधी और बिजली गिरने से हुई घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। 9 अप्रैल के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल अगले दो दिन सतर्क रहना ही बचाव है।
*उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 07-04-2026 pic.twitter.com/WoFO0Z0zIy
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 7, 2026
पंजाब की सियासत में सिद्धू कार्ड: नवजोत कौर ने बनाई नई पार्टी, क्या BJP के साथ होगा गठबंधन?
रोहित शर्मा की नजरें ऑरेन्ज कैप पर, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज करना होगा यह करिश्मा
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: सुबह की बारिश से मिली गर्मी से राहत, आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’ जारी
ईडन गार्डेंस में शाहरुख का एंग्री मूड : KKR के खराब प्रदर्शन पर CEO के साथ हुई तीखी चर्चा
साहिबजादा फरहान ने स्टीव स्मिथ को दिया करारा जवाब , लाइव मैच में रन लेने से किया मना!
ऋषिकेश में गूंज उठा सी-प्लेन: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और पर्यटन में आएगा नया क्रांतिकारी बदलाव
पाकिस्तान को राजनाथ की दो टूक: फिर हिमाकत की तो टुकड़े गिन नहीं पाओगे
सोमालिया में नोट सिलते दर्जी का वीडियो वायरल: क्या बदहाली है या महज एक पब्लिसिटी स्टंट?
ईरान की अग्निपरीक्षा : ट्रंप की डेडलाइन खत्म, इजरायल ने दी ट्रेनों में न बैठने की चेतावनी
क्या केकेआर के लचर प्रदर्शन से भड़के शाहरुख खान? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें