आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। शुरुआती दो मैचों में हार और अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच का बारिश में धुल जाना टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। 3 मैचों के बाद टीम के पास सिर्फ 1 अंक है, जिससे खेमे में भारी निराशा है।
ईडन गार्डेंस पर दिखा बादशाह का गुस्सा कोलकाता के ईडन गार्डेंस में केकेआर के को-ओनर शाहरुख खान अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। लेकिन मैच के दौरान जब बारिश ने खेल में खलल डाला, तो कैमरों की नजर शाहरुख पर टिक गई। वे केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ काफी गंभीर और गहमागहमी भरी बातचीत करते नजर आए।
हाथों के इशारों ने बयां की नाराजगी ब्रॉडकास्टर्स द्वारा कैद किए गए फुटेज में शाहरुख खान काफी उत्तेजित दिखे। वे हाथ हिला-हिलाकर अपनी बात समझा रहे थे, जबकि सीईओ वेंकी मैसूर उन्हें ध्यान से सुनते और सिर हिलाते हुए दिखाई दिए। हालांकि बातचीत का सटीक विषय सामने नहीं आया है, लेकिन शाहरुख के हाव-भाव से साफ लग रहा था कि वे टीम के हालिया प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं हैं।
कप्तान रहाणे का फैसला बना आलोचना की वजह टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे का फैसला भी सवालों के घेरे में है। ओवरकास्ट कंडीशन्स और बारिश की चेतावनी के बावजूद रहाणे ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह दांव उलटा पड़ा और टीम ने शुरुआत में ही अपने दो मुख्य विकेट—फिन एलेन और कैमरून ग्रीन—गंवा दिए।
7 साल बाद बदली टीम की रणनीति इस मैच में केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चौंकाने वाले बदलाव किए थे। लगभग 7 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब टीम की प्लेइंग इलेवन में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती में से कोई भी मौजूद नहीं था। टीम ने रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को मौका दिया, लेकिन हालात पहले ही टीम के हाथ से निकलते दिखे।
फिलहाल, बारिश ने केकेआर को एक शर्मनाक हार से बचा लिया हो, लेकिन शाहरुख खान की इस इंटेंस चर्चा से साफ है कि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों पर प्रदर्शन सुधारने का भारी दबाव है।
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) April 6, 2026*
मिनी कूपर का कहर: गोवा में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ली युवती की जान, बिजनेसमैन के बेटे पर उठे सवाल
अरे बैठ जा, मैं पेल दूंगा : अक्षय कुमार का राजपाल यादव के साथ बर्ताव देख भड़के लोग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास भारी विस्फोटक, शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर हाई अलर्ट
क्या भारतीय जहाज पाकिस्तानी झंडे का कर रहे इस्तेमाल? जानें वायरल दावे का पूरा सच
असम चुनाव 2026: क्या हिमंत बिस्वा सरमा की फिर होगी ताजपोशी? ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले आंकड़े
रोहित शर्मा का सख्त अंदाज: टीम बस में देरी करने वाले स्टाफ मेंबर पर ऐसे बरसे हिटमैन
पवन खेड़ा की बढ़ी मुश्किलें: दिल्ली आवास पर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता बोले- पाताल से भी ढूंढ लाएंगे
RR vs MI: यशस्वी जायसवाल रचेंगे इतिहास? गुवाहाटी में आज शतक का सिक्सर पूरा करने का मौका
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अंबेडकर जयंती से लेकर गेहूं खरीदी तक, किसानों और विकास पर सरकार का बड़ा दांव
यही रात अंतिम, यही रात भारी: ईरान पर मंडराया महाविनाश का साया, अमेरिका ने दिखाई तबाही की तस्वीर