सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने कड़क स्वभाव के लिए पहचानी जाने वाली एसपी इस बार एक दरोगा की लापरवाही पर अपना आपा खो बैठीं और भरे मीडिया के सामने उसे जमकर फटकार लगाई।
क्या है पूरा मामला? घटना उस समय की है जब एसपी चारू निगम एक मामले में पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी देने के लिए मीडिया को ब्रीफ कर रही थीं। इसी दौरान उनके पास खड़े एक दरोगा का फोन बज उठा। दरोगा ने बीच में ही फोन उठाया और बात करने लगा, जिससे एसपी का ध्यान भटक गया।
दरोगा की इस हरकत से नाराज एसपी ने तुरंत अपनी बात रोकी और तल्ख अंदाज में कहा, अरे! तुम ही बोल लो यार। एसपी के इस कड़े रुख के बाद वहां मौजूद बाकी पुलिसकर्मी सन्न रह गए और दरोगा तुरंत वहां से हट गया।
कौन हैं IPS चारू निगम? 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। आगरा की रहने वाली चारू 2014 में उत्तर प्रदेश कैडर में शामिल हुईं और झांसी से अपने करियर की शुरुआत की।
सुल्तानपुर में तैनाती के बाद से ही उन्होंने जनसुनवाई और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। वे अक्सर थानों में जाकर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देती रहती हैं।
विवादों और सुर्खियों से नाता चारू निगम पहले भी कई बार चर्चा में रही हैं। 2023 में औरैया की एसपी रहते हुए उन्होंने एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें आगरा के एक कारोबारी से लूटी गई 50 किलो चांदी बरामद की गई थी। हैरानी की बात यह थी कि इस लूट में पुलिस के ही इंस्पेक्टर और दरोगा शामिल थे।
इसके अलावा, 2017 में गोरखपुर में सीओ के पद पर रहते हुए तत्कालीन भाजपा विधायक के साथ हुई उनकी भिड़ंत ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी ईमानदार और बेबाक छवि के कारण वे प्रदेश की चर्चित पुलिस अधिकारियों में गिनी जाती हैं।
*सुल्तानपुर एसपी चारू निगम के गुस्से का मामला सामने आया है। सुल्तानपुर एसपी मीडिया से बात कर रही थीं। इसी दौरान वे दरोगा पर गुस्सा हो गईं। pic.twitter.com/0iy61lXcnZ
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) April 7, 2026
ड्यून: पार्ट 3 का हैरतअंगेज क्रेज: रिलीज से 8 महीने पहले ही बिके सारे टिकट, 2 मिनट में मची लूट
चेक बाउंस केस: सलमान खान ने राजपाल यादव को दी नसीहत, बोले- देना तो है ही, इसलिए दिमाग में रखो
ऋषिकेश में गूंज उठा सी-प्लेन: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और पर्यटन में आएगा नया क्रांतिकारी बदलाव
बाल से भी बारीक QR Code: वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा कोड, नग्न आंखों से देखना नामुमकिन
ईरान-इजरायल तनाव का असर: पाकिस्तान में आज रात से स्मार्ट लॉकडाउन , शहबाज सरकार का बड़ा फैसला
तेहरान में तबाही: हमले में जमींदोज हुआ ऐतिहासिक सिनेगॉग, यहूदी समुदाय में भारी आक्रोश
राजपाल यादव का अपमान देख भड़के सलमान खान, बोले- डॉलर छोड़ो, दिल से काम करो
राजपाल यादव का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सलमान खान ने पत्रकार को दिया करारा जवाब
रोहित शर्मा की नजरें ऑरेन्ज कैप पर, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज करना होगा यह करिश्मा
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर होगा धमाका , एटली की फिल्म का पोस्टर रिलीज, फैंस की बढ़ी धड़कनें