बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के लिए हालिया समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। फिल्म प्रोजेक्ट्स के बीच उन्हें 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में काफी फजीहत झेलनी पड़ी है। इसी बीच स्क्रीन अवार्ड 2026 में पत्रकार सौरभ द्विवेदी द्वारा किया गया एक रोस्ट अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
अवॉर्ड शो के दौरान होस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव पर सीधे कटाक्ष करते हुए कहा, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार लिए हैं। इस टिप्पणी के बाद राजपाल यादव असहज दिखे, लेकिन उन्होंने स्थिति को संभालते हुए हंसी में बात टाल दी। हालांकि, यह बात उनके प्रशंसकों को बिल्कुल रास नहीं आई।
मामले में हस्तक्षेप करते हुए सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर राजपाल यादव का बचाव किया। सलमान ने लिखा, राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने बार-बार आपको रिपीट किया है क्योंकि आप अपने काम में माहिर हैं और एक वैल्यू लाते हैं।
सलमान ने आगे तीखे लहजे में कहा, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है। कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, पर बोलने से पहले दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए।
सलमान खान के इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने सलमान के अंदाज की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, भाईजान ने तो सीधा एक था टाइगर वाला सिक्सर मार दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैंस पत्रकार सौरभ द्विवेदी को ट्रोल करते नजर आए।
विवाद बढ़ता देख राजपाल यादव ने खामोशी तोड़ी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने सौरभ द्विवेदी का बचाव करते हुए कहा, सौरभ मेरे भाई जैसे हैं। उन्होंने यह सब एक स्किट के तौर पर किया था। सौरभ का दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है। कृपया उन्हें गलत न समझें।
राजपाल ने स्पष्ट किया कि सिनेमा और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं और इस छोटी सी बात को यहीं खत्म कर देना चाहिए।
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH
बंगाल फतह के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक: 5 बड़ी गारंटियों के साथ चुनावी मैदान में उतरी पार्टी
तेहरान में तबाही: हमले में जमींदोज हुआ ऐतिहासिक सिनेगॉग, यहूदी समुदाय में भारी आक्रोश
IPL 2026: छक्कों की बरसात, 22 साल के युवा बल्लेबाज ने दिग्गजों को पछाड़ा
साहिबजादा फरहान ने स्टीव स्मिथ को दिया करारा जवाब , लाइव मैच में रन लेने से किया मना!
महाकुंभ के IIT बाबा का संन्यास से गृहस्थ जीवन तक का सफर: बेंगलुरु की इंजीनियर संग रचाई शादी
आर्टेमिस-2: चांद के डार्क साइड से एस्ट्रोनॉट्स का संदेश, ट्रंप ने दी भविष्य के स्पेस डोमिनेंस की हुंकार
चाँद का क्लोजअप देख दंग रह गई दुनिया: नासा के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, मस्क भी हुए कायल
ईरान की अग्निपरीक्षा : ट्रंप की डेडलाइन खत्म, इजरायल ने दी ट्रेनों में न बैठने की चेतावनी
ट्रंप का ऑपरेशन तबाही : हॉर्मुज नहीं खुला तो ईरान का नामो-निशान मिटा देंगे!
राजपाल यादव को रोस्ट कर फंसे सौरभ द्विवेदी, सलमान खान की एंट्री ने मचाया बवाल