आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का दांव फिलहाल उल्टा पड़ता दिख रहा है। मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन टीम के लिए किसी फ्लॉप शो से कम साबित नहीं हो रहे हैं।
कीमत भारी, प्रदर्शन खाली KKR ने ग्रीन को रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि वह गेंद और बल्ले से मैच का रुख मोड़ देंगे, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। अब तक खेले गए तीन मैचों में ग्रीन के बल्ले से कुल 24 रन ही निकले हैं। मुंबई के खिलाफ 18, हैदराबाद के खिलाफ 2 और पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 4 रन बनाकर वह लगातार निराश कर रहे हैं।
गेंदबाजी पर रोक, बल्लेबाजी भी फ्लॉप कैमरून ग्रीन की मुश्किलें सिर्फ खराब फॉर्म तक सीमित नहीं हैं। पीठ की चोट के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें गेंदबाजी करने से साफ मना किया है। एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी का सिर्फ एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलना भी टीम के संतुलन को बिगाड़ रहा है।
फैंस का फूटा गुस्सा, हटाने की उठी मांग लगातार खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा चरम पर है। कई प्रशंसकों का मानना है कि KKR ने ग्रीन के पीछे अपना बजट बर्बाद कर दिया है। सोशल मीडिया पर #DroppedGreen जैसे हैशटैग चलते दिखाई दे रहे हैं, जहां फैंस उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर टिम सिफर्ट जैसे आक्रामक विकल्पों को आजमाने की मांग कर रहे हैं।
केविन पीटरसन ने उठाए रणनीतिक सवाल पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन ने भी ग्रीन के उपयोग पर सवाल खड़े किए हैं। पीटरसन का मानना है कि ग्रीन को नंबर-3 पर भेजना एक बड़ी भूल है। उनके मुताबिक, ग्रीन मूल रूप से एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं और उन पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी डालना टीम की रणनीतिक गलती है।
क्या केकेआर लेगी कड़ा फैसला? मौजूदा सीजन में KKR के अभी 11 मैच बाकी हैं। टीम प्रबंधन के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे ग्रीन पर और भरोसा जताएंगे या फिर उन्हें बेंच पर बैठाकर किसी और खिलाड़ी को मौका देंगे? अगर ग्रीन का प्रदर्शन ऐसा ही रहा, तो KKR के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो सकती है।
*🚨🚨 Cameron Green dismissed for just 4 runs vs PBKS
— Tejash (@Tejashyyyyy) April 6, 2026
He has scored only 24 runs in 3 matches, and he isn’t even bowling as well. Despite being bought for 25 CR, his performance has been very poor.
KKR absolutely got scammed in the mini auction, they focused too much on Green… pic.twitter.com/1Dx20FT6eO
PSL: स्टीव स्मिथ के साथ हुआ वही पुरानी खेल, साहिबजादा फरहान ने लिया बाबर आजम का बदला?
सिद्धू परिवार का बड़ा दांव: नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी , खत्म की सियासी अटकलें
एअर इंडिया को बड़ा झटका: CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश है वजह?
राजपाल यादव का अपमान देख भड़के सलमान खान, बोले- डॉलर छोड़ो, दिल से काम करो
ईरान-इजरायल तनाव का असर: पाकिस्तान में आज रात से स्मार्ट लॉकडाउन , शहबाज सरकार का बड़ा फैसला
क्या ट्रंप टालेंगे ईरान पर महाविनाश ? आज रात 8 बजे का अल्टीमेटम ही तय करेगा युद्ध का रुख
ईडन गार्डन्स में बारिश का साया, शाहरुख खान और वेंकी मैसूर की ‘गंभीर’ चर्चा वायरल
ईरान के लिए अंतिम रात : ट्रंप की डेडलाइन खत्म, क्या आज छिड़ेगा महायुद्ध?
अंतरिक्ष से धरती की अद्भुत तस्वीर; किसी पेशेवर कैमरे से नहीं, इस स्मार्टफोन ने किया कमाल
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अंबेडकर जयंती से लेकर गेहूं खरीदी तक, किसानों और विकास पर सरकार का बड़ा दांव