दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था सोमवार दोपहर उस समय तार-तार हो गई, जब एक नकाबपोश व्यक्ति अपनी कार से सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे परिसर के अंदर जा घुसा। इस घटना ने पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है।
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे, उत्तर प्रदेश नंबर (UP26AZ8090) की एक सफेद टाटा सिएरा कार ने विधानसभा के गेट नंबर-2 को टक्कर मारी और बैरिकेड्स तोड़कर अंदर दाखिल हो गई। यह गेट विशेष रूप से वीआईपी आवाजाही के लिए निर्धारित है, जहाँ उस समय सीआरपीएफ के जवान तैनात थे।
आरोपी चालक सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर के बाहर तक अपनी गाड़ी ले गया। वहां वह कार से उतरा, डेस्क के पास फूलों का एक गुलदस्ता और कुछ दस्तावेज रखे, और फिर बिना किसी रोक-टोक के उसी गेट से वापस फरार होने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागने के बाद गाड़ी को दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर जाते हुए देखा गया है।
घटना के समय विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता अपने दफ्तर में ही मौजूद थे। शुरुआती खबरों के अनुसार, आरोपी ने स्पीकर की गाड़ी पर स्याही भी फेंकी। विधानसभा सचिवालय इसे एक गंभीर सुरक्षा चूक मान रहा है। घटना के तुरंत बाद बॉम्ब स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने गुलदस्ते की गहन जांच की, हालांकि उसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और स्पेशल सेल के कमिश्नर अनिल शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में विधानसभा को लगातार मिल रही बम धमकियों के बाद सुरक्षा पहले से ही अलर्ट पर थी, इसके बावजूद यह सेंधमारी सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े करती है।
🔴#BREAKING | दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरिकेड्स तोड़कर घुसी कार ने स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही #DelhiVidhanSabha #SecurityBreach #BreakingNews | @MinakshiKandwal | @mukeshmukeshs pic.twitter.com/HgZbL6sfL5
— NDTV India (@ndtvindia) April 6, 2026
बंगाल चुनाव 2026: क्या ममता का किला ढहेगा? नए सर्वे में BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर
बारामती का चुनावी रण: क्या कांग्रेस के साथ खड़ी होगी शिवसेना (UBT)? संजय राउत ने दिए बड़े संकेत
आरसीबी का कहर, गायकवाड़ की कप्तानी ने डुबाई सीएसके की लुटिया
परेश रावल को अखरी धुरंधर न मिल पाने का मलाल, बोले- काश, इस रोल में मैं होता तो मजा आता
ट्रंप की अमर्यादित भाषा पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले- ऐसी बातें मैं दोहरा भी नहीं सकता
क्या रसोई गैस होगी टैक्स-फ्री? CTI की मांग से आम जनता को मिल सकती है बड़ी राहत
मुंबई के मालाड में खूनी संघर्ष: दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
होर्मुज संकट के बीच तंजानिया पहुंचा भारतीय जंगी जहाज: क्या गैस संकट का समाधान बनेगा यह अफ्रीकी देश?
ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो मंगलवार रात 8 बजे होगा हमला
चलते ट्रेन में ताड़ी की बिक्री! वीडियो देख लोग हैरान, रेलवे की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल