केरल की चुनावी रैलियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इडुक्की में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने गुजरात के लोगों को अनपढ़ करार दिया, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
क्या कहा खड़गे ने? खड़गे ने केरल के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि वे शिक्षित और चतुर हैं, जिन्हें आसानी से गुमराह नहीं किया जा सकता। इसके उलट उन्होंने गुजरात और उत्तर भारत के अन्य राज्यों के लोगों को निरक्षर और कम समझदार बताया। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गुजरात के लोगों को तो बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन केरल में उनकी यह रणनीति काम नहीं करेगी।
भाजपा का तीखा पलटवार भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने खड़गे के बयान को देश की एकता के लिए खतरा बताया। उन्होंने सवाल किया, यदि आपको गुजरात के लोग कम समझदार लगते हैं, तो आप महात्मा गांधी और सरदार पटेल की बुद्धिमत्ता के बारे में क्या कहेंगे? क्या वे भी आपकी नजर में कमतर हैं? भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हताशा में उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विभाजन की रेखा खींच रही है।
गुजरात के सीएम का कड़ा रुख गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस टिप्पणी को 6 करोड़ गुजरातियों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि गांधी और पटेल की धरती का अपमान कांग्रेस की संकीर्ण और असुरक्षित मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि जो राज्य विकास का मॉडल है, उसके नागरिकों को अनपढ़ कहना कांग्रेस की हार की बौखलाहट है।
विपक्ष पर भी उठे सवाल भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन के अन्य नेताओं से पूछा कि क्या वे खड़गे के इस बयान का समर्थन करते हैं? वहीं, प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस की तुलना अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति से की। विवाद अब दिल्ली से लेकर बिहार और असम तक फैल गया है, जहां भाजपा लगातार कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है।
आगामी चुनावों से पहले खड़गे का यह बयान कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि भाजपा इसे गुजरातियों के स्वाभिमान से जोड़कर जनता के सामने पेश कर रही है।
Now, Mallikarjun Kharge claims Gujaratis and North Indians are “illiterate.”
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) April 5, 2026
When voters reject the Indian National Congress, they choose to belittle them.
As a Gujarati, I strongly reject this disrespect. Apologies mr @kharge 😡 pic.twitter.com/lk18QognhE
बिना पेट्रोल-डीजल के होगी घर वापसी ! जानें चांद की ग्रेविटी का वह कमाल, जिससे खुद-ब-खुद लौट आएगा NASA का स्पेसक्राफ्ट
मैदान पर ड्रिंक्स बोतल को लेकर हुआ बड़ा बवाल, अंपायर पर भड़के रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक
बुलेट ने टेके घुटने: भारी-भरकम सवार के आगे बेदम हुआ 350cc का पावरफुल इंजन
चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखा दिग्गज खिलाड़ियों का सम्मान, अब इन दो छोरों से पहचाने जाएंगे कुंबले और द्रविड़
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज: हंसी और डर का जबरदस्त कॉकटेल
IPL 2026: बेंगलुरु के तूफान में उड़ी चेन्नई, आरसीबी की लगातार दूसरी जीत
राज्यसभा में दिखा साहस और संस्कृति का संगम: शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे, सावित्रीबाई फुले के रूप में छाईं ज्योती वाघमारे
कूचबिहार में गरजे पीएम मोदी: TMC के पापों का घड़ा भर चुका है, अब चुन-चुनकर होगा हिसाब
राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल का मैसेज? जानें इस वायरल वीडियो का पूरा सच
अमृत भारत 3.0: रेल यात्रियों के लिए बदल जाएगी सफर की तस्वीर, नए कोचों का फर्स्ट लुक आया सामने