आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का विजय रथ पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। रविवार रात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 43 रनों से शानदार जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार टीम के प्रदर्शन से काफी गदगद दिखे।
शानदार बल्लेबाजी का मिला इनाम आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 250 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में रजत पाटीदार ने कहा, पिच पर शुरुआत में गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी। जिस तरह से विराट भाई ने पारी को संभाला, वह लाजवाब था। उसके बाद टिम डेविड की बल्लेबाजी देखकर डगआउट में हम सब हैरान थे।
टिम डेविड की जमकर तारीफ इस जीत के नायक टिम डेविड रहे, जिन्होंने 25 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी पर पाटीदार ने कहा, टिम एक स्पेशलिस्ट हैं। मैंने अब तक जितने भी फिनिशर देखे हैं, उनमें से वह सबसे बेहतरीन हैं। उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था। उनकी निरंतरता (Consistency) ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
गेंदबाजों के टीम एफर्ट पर बोले कप्तान बल्लेबाजी के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने भी अपना जलवा बिखेरा। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि डफी, अभिनंदन और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाकर सीएसके की कमर तोड़ दी। पाटीदार ने गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, डफी के आउटस्विंगर हों या डेथ ओवर्स में भुवी-अभिनंदन की यॉर्कर, सब कुछ शानदार था। यह एक बेहतरीन टीम प्रयास है।
केपी पर जताया अटूट भरोसा अपनी कप्तानी के अनुभव को साझा करते हुए पाटीदार ने क्रुणाल पांड्या (केपी) का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, जब भी मैं मैदान पर दबाव महसूस करता हूं, मैं हमेशा केपी की ओर देखता हूं। मुझे उन पर अटूट भरोसा है। वे हमेशा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित होते हैं और टीम को संकट से निकालते हैं।
लगातार दो जीत के साथ आरसीबी इस समय टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है। पाटीदार की सकारात्मक कप्तानी और खिलाड़ियों का फॉर्म टीम के लिए शुभ संकेत है।
“𝘍𝘪𝘯𝘪𝘴𝘩𝘪𝘯𝘨 𝘧𝘳𝘰𝘮 𝘗𝘢𝘵𝘪𝘥𝘢𝘳 𝘢𝘯𝘥 𝘛𝘪𝘮 𝘋𝘢𝘷𝘪𝘥 𝘸𝘢𝘴 𝘶𝘯𝘣𝘦𝘭𝘪𝘦𝘷𝘢𝘣𝘭𝘦!”
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 6, 2026
Our 12th Man Army talks about RCB’s dominance, adaptability and the factors that make us a force to reckon with.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvCSK pic.twitter.com/Tsn72bnrPV
आईपीएल 2026: हार के बाद आपा खो बैठे जेमी ओवरटन, गुस्से में मैदान पर पटका हेलमेट
पत्नी के पासपोर्ट विवाद पर सीएम हिमंता का बड़ा प्रहार: कहा- ‘कांग्रेस को हो सकती है उम्रकैद’
मात्र ₹31,000 में करें दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा: रहना-खाना सब मुफ्त!
लक्ष्मण की दो टूक: एक शख्स के अहंकार ने झोंका दुनिया को युद्ध की आग में
भारी डंबल उठाने से नहीं घटेगी पेट की चर्बी: फिटनेस इंडस्ट्री का सबसे बड़ा झूठ बेनकाब
6 अप्रैल 2026: यूपी में मौसम का डबल अटैक , तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले बने पहले तेज गेंदबाज
ईरान का ट्रंप पर करारा प्रहार: अभद्र धमकी का दिया मलबे वाली तस्वीरों से जवाब
अभिषेक शर्मा का शर्मनाक सिक्सर : डक के मामले में रोहित और संजू सैमसन की बराबरी की
होर्मुज तनाव: ईरान ने दी चेतावनी, ट्रंप के बयान को बताया बड़ी गलती