लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखे हमले किए हैं। कामरूप और विश्वनाथ जिलों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कई संवेदनशील मुद्दों को हवा दी।
जुबिन गर्ग मामले में बड़ा चुनावी वादा राहुल गांधी ने दिवंगत जुबिन गर्ग का मुद्दा उठाते हुए वादा किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो 100 दिनों के भीतर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि असम यह कभी नहीं भूलेगा कि जुबिन गर्ग की समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए मोदी, शाह या खुद हिमंत सरमा में से कोई भी नहीं पहुंचा।
हिमंत भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा को सीधे तौर पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट सीएम करार दिया। राहुल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हिमंत की विचारधारा और भाषा में केवल नफरत और हिंसा है।
नफरत फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई राहुल ने आरोप लगाया कि असम की बीजेपी सरकार समुदायों के बीच जानबूझकर नफरत फैला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही उन सभी लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा जो नफरत फैलाने के दोषी हैं। राहुल ने जोर देकर कहा कि ऐसे लोगों को माफी नहीं दी जाएगी।
चुनावी सरगर्मी चरम पर असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल को होना है, जबकि चुनाव प्रचार 7 अप्रैल को थम जाएगा। एक तरफ कांग्रेस हिमंत सरमा की पत्नी के पासपोर्ट मामले को लेकर दिल्ली में घेराबंदी कर रही है, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के हमलों ने असम का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
कांग्रेस का वादा है- हम स्व. जुबिन गर्ग जी को 100 दिनों के अंदर न्याय दिलवाएंगे।
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026
असम नहीं भूलेगा कि 👇
स्व. जुबिन गर्ग जी की समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए BJP का कोई नेता नहीं पहुंचा- न नरेंद्र मोदी, न अमित शाह और न हिमंता।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 असम pic.twitter.com/1MK6PABNRc
घायल हूं पर घातक हूं : शमी का पुराना हिसाब, हैदराबाद के लिए बना सिरदर्द
77 साल की मौसमी चटर्जी ने देखी धुरंधर 2 , 4 घंटे की फिल्म देख झूम उठीं सीनियर एक्ट्रेस
ट्रेन बनी चलती-फिरती बारात , कोच के अंदर शादी के जश्न ने इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस
ईरान में मौत को मात: अमेरिकी पायलट के साहसी रेस्क्यू की पूरी कहानी
चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखा दिग्गज खिलाड़ियों का सम्मान, अब इन दो छोरों से पहचाने जाएंगे कुंबले और द्रविड़
तलाक का जश्न: मेरठ में बेटी के घर वापसी पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत
लखनऊ के प्रिंस का कहर: ईशान किशन को किया क्लीन बोल्ड, सनराइजर्स की कमर टूटी
यूपी में बेटी की शादी का खर्च उठाएगी सरकार: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पाएं 1 लाख की मदद
तलाक के बाद जश्न: रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया बेटी का स्वागत, समाज के लिए पेश की मिसाल
तलाक को हार नहीं नई शुरुआत माना: पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का किया स्वागत, वीडियो वायरल