दुनिया की राजनीति में एक बार फिर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान ने 10 दिन की समय सीमा के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को नहीं खोला, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि अब समझौता करने का समय आ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रास्ता नहीं खोला गया, तो मंगलवार को अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और बड़े पुलों को निशाना बनाएगा। ट्रंप ने इस संभावित सैन्य कार्रवाई को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे का नाम दिया है।
ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया था, जो सोमवार को समाप्त हो रहा है। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार की सहमति नहीं बन पाई है। ट्रंप प्रशासन का स्पष्ट रुख है कि यदि ईरान पीछे नहीं हटता है, तो उसके बिजली, पानी और तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया जाएगा।
तनाव की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में ईरान के करज शहर में स्थित B1 ब्रिज पर अमेरिका और इजराइल ने हमला किया था। इस हमले में 136 मीटर ऊंचा और 1050 मीटर लंबा यह पुल पूरी तरह नष्ट हो गया था। करीब 3800 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के टूटने से इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और दो लोगों की जान भी चली गई।
ईरान ने ट्रंप की इस चेतावनी को सिरे से खारिज करते हुए इसे युद्ध अपराध करार दिया है। तेहरान का कहना है कि यदि अमेरिका उसके पावर प्लांट या नागरिक ढांचों को निशाना बनाता है, तो वह चुप नहीं बैठेगा। ईरान ने चेतावनी दी है कि हमले की स्थिति में वह इजराइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कड़ा पलटवार करेगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहाँ से दुनिया का 20 से 30 प्रतिशत तेल व्यापार होता है। यदि यह मार्ग बंद रहता है या युद्ध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वैश्विक तेल बाजार में भारी उछाल आएगा और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा सकती है।
पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की जैसे देशों द्वारा की गई मध्यस्थता की तमाम कोशिशें फिलहाल विफल साबित हुई हैं। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 7 अप्रैल को हालात सामान्य होंगे या मध्य पूर्व एक बड़े सैन्य टकराव की ओर बढ़ जाएगा।
US President Donald Trump posts on Truth Social, ...It is time for Iran to make a deal before it is too late and there is nothing left of what still could become a great country... pic.twitter.com/CrmxmVluPU
— ANI (@ANI) April 2, 2026
गोबर से सस्ती गैस: ₹500 में 18 किलो बायोगैस सिलेंडर, भाइयों के जुगाड़ ने मचाई धूम
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या!
रडार को चकमा, इन्फ्रारेड से हमला: ईरान ने कैसे ढेर किए अमेरिका के एडवांस फाइटर जेट्स?
कुशीनगर में ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार: पिता बोले - बेटे ने गुनाह किया है, तो सजा जरूर मिले
थलापति विजय का गुस्सा: बुजुर्ग को धक्का देने वाले गार्ड को बीच सड़क लगाई फटकार, वीडियो वायरल
किंग कोहली का नया किंगडम : चेन्नई के खिलाफ बना डाला आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
ईरान की अमेरिका को दो टूक: ऐसी तीन और जीत मिलीं, तो बर्बाद हो जाएगा अमेरिका
WE GOT HIM! : ईरान के कब्जे से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने बताया इतिहास का सबसे साहसी मिशन
रियान पराग की कप्तानी ने जीता रवि शास्त्री का दिल, तारीफ में कह दी ऐसी बात!
रजत शर्मा की बेटी की शादी में सितारों का मेला: शाहरुख और सलमान की मौजूदगी ने लूटी महफिल