असम में सियासी भूचाल: CM हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर 3 विदेशी पासपोर्ट रखने का गंभीर आरोप
News Image

असम की राजनीति में रविवार को उस समय खलबली मच गई जब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन देशों के सक्रिय पासपोर्ट हैं।

क्या हैं कांग्रेस के आरोप?

राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने दावा किया कि रिनिकी भुयान सरमा के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE), एंटीगुआ और बारबुडा, और मिस्र द्वारा जारी किए गए पासपोर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास UAE का गोल्डन कार्ड भी है, जो 2027 तक वैध है।

खेड़ा ने सवाल उठाया कि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है, ऐसे में एक मुख्यमंत्री की पत्नी के पास विदेशी पासपोर्ट और व्यावसायिक हित कैसे हो सकते हैं? कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल जांच की मांग की है।

फरार होने की तैयारी ?

कांग्रेस ने तीखे हमले करते हुए आरोप लगाया कि असम में लुटेरों की सरकार चल रही है। पवन खेड़ा ने कहा, यह तैयारी देश से भागने की है। चुनाव हारने के डर से मुख्यमंत्री का परिवार विदेश में ठिकाना बनाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने सीएम पर जमीन हड़पने से लेकर चिटफंड जैसे पुराने घोटालों में भी संलिप्त होने का आरोप दोहराया।

CM हिमंत बिस्वा सरमा का कड़ा पलटवार

कांग्रेस के इन आरोपों को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने पवन खेड़ा के दावों को राजनीति से प्रेरित और आधारहीन बताया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा, मैं अपनी पत्नी पर लगाए गए इन झूठे आरोपों का खंडन करता हूं। हम अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का केस दर्ज करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि असम की जनता इस तरह के दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी और राज्य में उनकी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हिमाचल प्रदेश: भरमौर में कुदरत का कहर, 5 करोड़ की लागत से बन रहा सिंयुर पुल जमींदोज

Story 1

क्या आज है कयामत की रात? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आसमान में गरजा डूम्सडे प्लेन

Story 1

आर्टेमिस-2 का ऐतिहासिक सफर: चांद के अंधेरे हिस्से में खोया संपर्क, टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड

Story 1

दुनिया में हाहाकार के बीच भारत का 3D मास्टरस्ट्रोक: विदेश मंत्री जयशंकर की रणनीति से गदगद हुए अमेरिकी अर्थशास्त्री

Story 1

भूत बंगला का ट्रेलर देख झूम उठे फैंस, अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने आते ही मचाया धमाल

Story 1

PSL: स्टीव स्मिथ के साथ हुआ वही पुरानी खेल, साहिबजादा फरहान ने लिया बाबर आजम का बदला?

Story 1

पाकिस्तान को राजनाथ की दो टूक: फिर हिमाकत की तो टुकड़े गिन नहीं पाओगे

Story 1

अमरावती का उदय: एक स्मार्ट कैपिटल के रूप में फिर से संवर रहा आंध्र प्रदेश का भविष्य

Story 1

लॉन्च से पहले दिखी नई Volkswagen Taigun की झलक, धांसू लुक और नए फीचर्स के साथ मचाएगी धमाल

Story 1

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर होगा धमाका , एटली की फिल्म का पोस्टर रिलीज, फैंस की बढ़ी धड़कनें