आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही आंतरिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद ही राघव चड्ढा ने अपने अंदाज में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सोची-समझी साजिश करार दिया है।
साजिश या सच? राघव का वीडियो वार राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड अंदाज में जवाब देते हुए कहा, घायल हूं, इसलिए घातक हूं। चड्ढा ने साफ किया कि वह चुप रहने वाले नहीं हैं और उनके खिलाफ चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह से स्क्रिप्टेड और कोऑर्डिनेटेड है। उन्होंने कहा कि अगर वह इन झूठे आरोपों का जवाब नहीं देते, तो शायद लोग इसे ही सच मान लेते।
संसद में सबूत मौजूद हैं AAP का आरोप था कि राघव चड्ढा संसद में विपक्ष का साथ नहीं देते। चड्ढा ने इस दावे को सफेद झूठ बताया। उन्होंने चुनौती दी कि संसद में हर जगह सीसीटीवी लगे हैं, कोई भी उनके रिकॉर्ड की जांच कर सकता है। उन्होंने कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह केवल उन्हें बदनाम करने की कोशिश है।
महाभियोग पर निशाना, अपनी सफाई मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने के मामले पर चड्ढा ने पार्टी से ही सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के 10 में से 6-7 सांसदों ने उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। ऐसे में सिर्फ उन्हें ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने इसे दोहरे मापदंड का नाम दिया।
समोसे वाले तंज पर भड़के चड्ढा पार्टी नेता अनुराग ढांडा के उस बयान पर भी चड्ढा ने पलटवार किया, जिसमें उन पर समोसे जैसी बातों में उलझने और पीएम मोदी से डरने का आरोप लगाया गया था। चड्ढा ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली का प्रदूषण, पंजाब के स्कूल और रेलवे की समस्याओं जैसे गंभीर मुद्दे संसद में उठाए हैं।
आगे क्या होगा? राघव चड्ढा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है कि जो भी उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रहा है, उसके हर झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। पार्टी और उनके बीच की यह बढ़ती दूरी अब दिल्ली की राजनीति में बड़ा भूचाल लाने के संकेत दे रही है।
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 4, 2026
Three Allegations. Zero Truth.
My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt
यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों और अभिभावकों के लिए अलर्ट, ठगों के झांसे में न आएं!
हवा में उड़कर ऋषभ पंत ने लपके हैरतअंगेज कैच, बल्ले से बरपाया कहर और टीम को दिलाई शानदार जीत
लाइव मैच में संजीव गोयनका का जादुई टोटका , ईशान किशन के आउट होते ही वायरल हुआ वीडियो
ईरान की चेतावनी: बुशेहर परमाणु संयंत्र पर हमले से GCC देशों में मच सकता है रेडियोएक्टिव हाहाकार
तेल संकट: पाकिस्तान के बाद अब नेपाल में भी दो दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
रश्मिका मंदाना का दमदार अवतार: जन्मदिन पर मायसा का खूंखार लुक हुआ वायरल
ईरानी सरजमीं से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू: नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा- दोस्त तुम्हें सलाम
मेटिंग के दौरान ही साथी को निगल गई मादा, प्रकृति के इस खौफनाक सच ने उड़ाए होश
हाथों में भी हो सकती है रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की दस्तक, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
ऑपरेशन सिंदूर: राफेल गिराने का पाकिस्तानी दावा निकला फर्जी , अमेरिकी एक्सपर्ट ने खोली पोल