आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही सियासी हलचल के बीच हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के एक दावे ने पूरे राजनीतिक गलियारे को हिला कर रख दिया है। जयहिंद ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, जिसे शीशमहल कहा जाता है, वहां ले जाकर मुर्गा बनाया गया और बेरहमी से पीटा गया था।
चार नेताओं की मौजूदगी का दावा नवीन जयहिंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए सनसनीखेज दावा किया है कि जिस वक्त राघव चड्ढा को पीटा गया, उस समय वहां चार प्रभावशाली नेता मौजूद थे। उन्होंने राघव को चुनौती दी है कि यदि वे वाकई राजदार और मालदार हैं, तो उन्हें देश के सामने उन चार लोगों के नाम उजागर करने चाहिए जो इस घटना के मूकदर्शक बने थे।
आंख की चोट और इंग्लैंड का कनेक्शन जयहिंद का दावा है कि पिटाई के दौरान राघव चड्ढा की आंख पर गंभीर चोट आई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस समय अपनी चोट का इलाज करवाने के बहाने वे इंग्लैंड गए थे, जबकि आम जनता को यह लगा कि वे अपना हनीमून मनाने गए हैं। नवीन ने कहा कि राघव को इस पूरे सच को जनता के सामने रखना चाहिए।
राघव ने उठाए थे अपने पद से हटाए जाने पर सवाल दूसरी ओर, राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर पार्टी के फैसले पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि वे संसद में हमेशा आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं, जैसे कि खाने में मिलावट, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ और टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी। उन्होंने पूछा कि जनता की आवाज उठाना क्या कोई अपराध है?
कौन हैं नवीन जयहिंद? नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। वे 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से भी जुड़े थे। लंबे समय तक हरियाणा में पार्टी की कमान संभालने के बाद, 2022 में आपसी मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जयहिंद के इस बयान ने आप की अंदरूनी कलह को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है।
फिलहाल इस गंभीर आरोप पर आम आदमी पार्टी या राघव चड्ढा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, नवीन जयहिंद के इस खुलासे के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
*राजदार राघव जी वो क्यो नहीं बताते जब आपको
— नवीन जयहिन्द🇮🇳 (@NaveenJaihind) April 3, 2026
शीशमहल में बुलाके
मुर्गा 🐓 बनाके पीटा गया था
तो आप की आँख में चोट लगी जो इंग्लैंड में जाके ठीक हुई जब आशुओं का सैलाब आया था
आपसे हिम्मत वाली तो महिला सांसद निकली जिसने लोगो को कुछ पिटाई का तो बताया
हिम्मत दिखाओ राघव लोगो को बताओ pic.twitter.com/pJXD4taMFk
मौत के मुंह से खींच लाए जिंदगी: दीघा बीच पर डूबते दादा-पोती को बचाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
दिल्ली में IPL का महामुकाबला: 4 अप्रैल को भूलकर भी न जाएं इन रास्तों पर, वरना फंस जाएंगे भारी जाम में!
भोपाल स्टेशन पर मौत का लाइव मंजर: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक प्लेटफॉर्म और बोगी के बीच घिसटता रहा
शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा गया था राघव चड्ढा को? नवीन जयहिंद के दावों से मचा सियासी बवाल
पुल के बदले पुल: ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 प्रमुख ब्रिजों का खोला हिट लिस्ट , अमेरिका-इजरायल को दी चेतावनी
वर्ल्ड कप के हीरो, IPL में जीरो: संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन पर भड़के फैंस
ईरान का सनसनीखेज दावा: क्या 24 घंटे में आसमान से गिरे अमेरिका के दो F-35 फाइटर जेट?
सहारनपुर: मदरसे में हैवानियत, मासूम को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल
रामायण में रणबीर कपूर का डबल धमाका : भगवान राम के साथ निभाएंगे यह बड़ा किरदार
ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-35 को मार गिराया, रेस्क्यू करने आए हेलिकॉप्टरों को भी किया तबाह