दिंडोरी (नासिक): महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कार के गहरे कुएं में गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा है।
हादसा कैसे हुआ? घटना 3 अप्रैल की रात की है। देर रात करीब 10 बजे इंदौर गांव का दरगुडे परिवार एक निजी कोचिंग प्रोग्राम से लौट रहा था। इसी दौरान मारुति XL6 कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने एक विशाल और गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरी।
बच्चों सहित 9 की मौत इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 से 14 साल की उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार के कुएं में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वालों में सुनील दत्तु दरगुडे (32), रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), माधुरी अनिल दरगुडे (13), खुशी/सृष्टि अनिल दरगुडे (14), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7) और राखी/गुणवंती सुनील दरगुडे शामिल हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में मशक्कत हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रात का समय और कुएं की गहराई के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण था। भीड़ के कारण रेस्क्यू में बाधा भी आई। प्रशासन ने दो हाइड्रा क्रेन और कुशल तैराकों की मदद ली, जिसके बाद रात 12:15 बजे तक सभी शवों को बाहर निकाला जा सका।
पुलिस जांच शुरू प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण ही यह अनहोनी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए दिंडोरी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या सड़क पर संकेतक या सुरक्षा दीवार की कमी हादसे का कारण बनी।
*Nashik, Maharashtra: On the night of April 3 in Dindori Village, a Maruti XL car carrying nine family members fell into a water-filled roadside well, killing all, including children aged 7–14. Rescue teams recovered the car, and police have registered a case.
— IANS (@ians_india) April 4, 2026
(Source: Police… pic.twitter.com/TZ7IZ0p6fs
कवर्धा में विजय शर्मा का भव्य स्वागत, नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब IED-मुक्त बस्तर का संकल्प
47 साल पहले जब ईरान में मुंह की खाकर लौटा था अमेरिका: ऑपरेशन ईगल क्लॉ की नाकामी का काला अध्याय
IPL 2026: आवेश खान की हरकत से मचा बवाल, क्या LSG की जीत बदल सकती थी हार में?
क्या ईरान में एक दिन में गिरे अमेरिका के 10 जेट? पूर्व CIA अधिकारी के खुलासे से मचा हड़कंप
6 अप्रैल 2026: यूपी में मौसम का डबल अटैक , तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
TMC के उर्दू मैनिफेस्टो पर घमासान: ओवैसी ने ममता बनर्जी को बताया दोहरे चरित्र वाला
दुनिया को युद्ध नहीं, शांति की दरकार: ईरान के प्रतिनिधि ने भारत की भूमिका को सराहा
IPL 2026: प्रिंस यादव की घातक गेंद पर बिखरे ईशान किशन के स्टंप्स, संजीव गोयनका का खास रिएक्शन वायरल
77 साल की मौसमी चटर्जी ने देखी धुरंधर 2 , 4 घंटे की फिल्म देख झूम उठीं सीनियर एक्ट्रेस
सलमान खान के फटे जूते ने मचाया बवाल, कीमत जानकर ट्रोलर्स के उड़े होश!