देशभर में मौसम का कलेवर तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से धूप, छांव और अचानक बरसते बादलों ने आम जनजीवन को उलझाकर रख दिया है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-NCR में अलर्ट: गरज-चमक के साथ ओलों की मार दिल्ली-एनसीआर में 4 और 5 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने खास अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश और ओले गिरने की प्रबल संभावना है। तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 7 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राहत के बजाय मौसम फिर से करवट लेगा।
उत्तर प्रदेश: 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा उत्तर प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम सुहाना तो होगा, लेकिन यह बेमौसम बरसात गेहूं की कटाई कर रहे किसानों के लिए मुसीबत का कारण बन रही है।
राजस्थान: फिर सक्रिय होगा शक्तिशाली विक्षोभ राजस्थान में 3 अप्रैल को बीकानेर में हुई ओलावृष्टि के बाद अब 4 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में तूफान और भारी बारिश का खतरा है। राहत की बात यह है कि 5-6 अप्रैल को मौसम में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन 7 अप्रैल से राज्य में फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार और अन्य राज्यों का हाल बिहार में फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन 5 अप्रैल के बाद मौसम अपना रुख बदलेगा। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, कश्मीर घाटी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
किसानों और आमजन के लिए जरूरी सलाह मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस कारण 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को मौसम का असर सबसे ज्यादा रहेगा। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे आंधी-तूफान के समय बेवजह घरों से बाहर न निकलें। किसानों को अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है।
*IMD Weather Alert !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 3, 2026
Two back-to-back western disturbances are set to impact Northwest India this week, with peak activity expected on April 3–4 and again on April 7.
🌩️ Hailstorms likely across parts of the region
🌧️ Isolated heavy rainfall expected over Kashmir Valley on April… pic.twitter.com/WNAFru5V1A
पुल के बदले पुल: ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 प्रमुख ब्रिजों का खोला हिट लिस्ट , अमेरिका-इजरायल को दी चेतावनी
मंदिर में हैवानियत: बाल पकड़कर महिला को घसीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
अगला शिकार राघव चड्ढा : 1.5 साल पहले की गई कुमार विश्वास की भविष्यवाणी निकली सच!
दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा मौसम: झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता
ईरान मुद्दे पर दोस्ती पड़ी भारी: UAE ने पाकिस्तान से मांगे 2 अरब डॉलर, शहबाज सरकार के हाथ-पांव फूले
सावधान! घर में रखा सेंसोडाइन कहीं नकली तो नहीं? दिल्ली में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़
शिक्षा के नाम पर हैवानियत: मदरसे में मासूम की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
NCERT बनी डीम्ड यूनिवर्सिटी : अब स्कूली किताबों से आगे डिग्रियां देने तक का बढ़ा दायरा
पाकिस्तान में महंगाई का विस्फोट : पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये के पार, शाहिद अफरीदी के बयान पर मचा बवाल
कानपुर: तपती सड़क पर बेहोश मां, नंगे पैर पानी लाने दौड़ा मासूम; वीडियो देख भर आएंगी आंखें