आईपीएल का जुनून और हिंसक मोड़ IPL 2026 को लेकर देश भर में दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन हाल ही में लखनऊ के इकाना स्टेडियम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने खेल की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान स्टैंड्स में फैंस आपस में बुरी तरह भिड़ गए।
23 सेकेंड में तब्दील हुआ स्टेडियम WWE रिंग में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 23 सेकेंड के इस वीडियो में फैंस के बीच हुई हाथापाई साफ देखी जा सकती है। मामला मामूली कहा-सुनी से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। वीडियो में युवकों का एक समूह एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान स्टैंड्स का माहौल किसी क्रिकेट स्टेडियम जैसा नहीं, बल्कि एक WWE फाइटिंग रिंग जैसा दिखाई दिया।
पुलिस का हस्तक्षेप और स्थिति पर काबू झड़प इतनी बढ़ गई थी कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल को तुरंत हरकत में आना पड़ा। सुरक्षा अधिकारियों ने बीच-बचाव कर उपद्रवी फैंस को अलग किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल, दोनों समूहों के बीच इस लड़ाई का असली कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर मजे लेते लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। वीडियो को देखकर नेटिजन्स जमकर चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अगली बार स्टेडियम में अंपायर के साथ रेफरी भी होने चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, IPL अब क्रिकेट के साथ-साथ फ्री मनोरंजन भी दे रहा है। जहां लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, वहीं मीम्स की बाढ़ ने इसे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया है।
— Amit Joshi (@mastimain) April 2, 2026*
सोशल मीडिया पर छाया रहमान डकैत का हमशक्ल, वीडियो देख लोग बोले- ये मीशो वाला वर्जन है
होर्मुज संकट के बीच भारत-रूस की तेल डिप्लोमेसी : ट्रंप और पश्चिमी देशों की घेराबंदी बेअसर
IPL 2026: आयुष म्हात्रे का धमाका, पृथ्वी शॉ की बराबरी कर लिस्ट में जमाया अपना जलवा
IPL 2026: चेपॉक में आज होगी अग्निपरीक्षा, चेन्नई की वापसी या पंजाब की बादशाहत?
तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अन्नामलाई क्यों नहीं लड़ रहे चुनाव?
जब तुम गुफाओं में थे, तब हम मानव अधिकार लिख रहे थे : ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर ईरान का करारा पलटवार
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक चीन की तरफ मुड़ा, रिफाइनरियों की बढ़ी चिंता
खामोश किया गया, हारा नहीं... उप-नेता पद से हटाए जाने पर पहली बार बोले राघव चड्ढा
रामायण का टीज़र रिलीज़: रणबीर कपूर ने साईं पल्लवी और यश पर लुटाया प्यार
NCERT बनी डीम्ड यूनिवर्सिटी : अब स्कूली किताबों से आगे डिग्रियां देने तक का बढ़ा दायरा