रायसेन अब खेती-किसानी के एक बड़े केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि 11 से 13 अप्रैल 2026 तक रायसेन के दशहरा मैदान में ‘राष्ट्रीय कृषि मेला’ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन किसानों को आधुनिक तकनीक और बाजार से सीधे जोड़ने का महाकुंभ होगा।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी इस तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, 13 अप्रैल को समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। इसी दिन रायसेन, विदिशा और सीहोर के लिए एक विशेष ‘समग्र कृषि रोडमैप’ भी जारी किया जाएगा।
खेती का महाकुंभ: प्रयोगशाला से बाजार तक केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि किसानों के लिए सीखने का एक बड़ा मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को ‘प्रयोगशाला से खेत तक’ और ‘बीज से बाजार तक’ की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाना है।
300 स्टॉल्स पर दिखेगी आधुनिक तकनीक मेले में करीब 300 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहाँ खेती से जुड़ी हर आधुनिक सुविधा मौजूद होगी। किसान यहां ड्रोन तकनीक, उन्नत बीज, सूक्ष्म सिंचाई, डिजिटल फार्मिंग, खाद्य प्रसंस्करण और पशुपालन से जुड़ी बारीकियां जान सकेंगे। विशेष बात यह है कि यहां किसानों को मशीनों का ‘लाइव डेमो’ भी दिखाया जाएगा।
प्रशिक्षण और विशेषज्ञों से संवाद आयोजन के दौरान अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती, हाइड्रोपोनिक्स, वर्टिकल फार्मिंग और प्रिसिजन फार्मिंग जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही, एफपीओ (FPO) मीट और किसान-वैज्ञानिक संवाद के जरिए स्थानीय समस्याओं के समाधान खोजे जाएंगे।
क्षेत्रीय रोडमैप की नींव मेले में होने वाली चर्चाओं और किसान-वैज्ञानिक संवाद से जो सुझाव निकलेंगे, उन्हें ही क्षेत्रीय कृषि रोडमैप का आधार बनाया जाएगा। इससे भविष्य में स्थानीय किसानों की जरूरतों के अनुसार फसल चक्र और तकनीक का चयन करना आसान होगा।
*राष्ट्रीय कृषि मेला
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) April 3, 2026
कृषि में बदलाव की नई शुरुआत!
आइए, राष्ट्रीय कृषि मेला से जुड़ें और आधुनिक तकनीकों, नवाचारों व उन्नत खेती के तरीकों को समझकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।
🗓️ 11–13 अप्रैल 2026
📍दशहरा मैदान, रायसेन, मध्यप्रदेश
आइये! सीखिए, अपनाइए और बढ़ाइए अपनी… pic.twitter.com/PFlkwXmDqD
मेरी सफलता से जलते हैं लोग... लगातार 2 हार के बाद आगबबूला हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे
रिंकू सिंह का सुपरमैन अवतार: तोड़ा आंद्रे रसेल का बड़ा रिकॉर्ड
मालदा में 7 जजों को बंधक बनाने का मामला: अब NIA करेगी जांच, TMC पार्षदों पर भी गिरी गाज
ट्रंप की धमकियों का ईरान दे रहा डिजिटल जवाब: पेंटागन को चिढ़ाने के लिए अपनाई ये रणनीति
कराची में बारिश का 41 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, मूसलाधार कहर और करंट से 6 लोगों की मौत
धुरंधर 2 का रिव्यू: 82 साल की तनुजा ने रणवीर सिंह को नहीं, इन्हें बताया फिल्म का असली हीरो
आर्टेमिस 2 मिशन: अंतरिक्ष में स्पेस प्लंबर बनीं क्रिस्टीना कोच, टॉयलेट रिपेयरिंग का वीडियो वायरल
माइनस डिग्री में जमी रोटी, फिर भी मुस्कान नहीं छोड़ी; वायरल वीडियो देख गर्व से भर उठे देशवासी
रॉकेट हमले में भी बाल-बाल बची टेस्ला, कांच की छत ने बचाई जान!
ईरान के सबसे ऊंचे पुल पर अमेरिका का प्रहार, ट्रंप ने दी समझौता या तबाही की चेतावनी