खामोशी को हार न समझें, मैं सैलाब हूं: राघव चड्ढा ने AAP नेतृत्व को दी बड़ी चुनौती
News Image

आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है और अपनी ही पार्टी के फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

क्या जनता के मुद्दे उठाना गुनाह है? राघव चड्ढा ने बेहद तल्ख लहजे में पूछा कि आखिर आम जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाने पर उन्हें क्यों निशाना बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा, जब भी मुझे बोलने का मौका मिला, मैंने उन विषयों को उठाया जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। क्या जनता की बात करना अपराध है?

पार्टी नेतृत्व से सीधा सवाल चड्ढा ने खुलासा किया कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से उनके बोलने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने सवाल किया, मैंने एयरपोर्ट के महंगे खाने, जोमैटो राइडर्स की समस्याओं, टोल प्लाजा के बढ़ते बोझ और मोबाइल रिचार्ज जैसे आम आदमी से जुड़े मुद्दों को उठाया। इससे जनता का फायदा हुआ, लेकिन आम आदमी पार्टी को इससे क्या नुकसान हुआ?

मैं वो दरिया हूं जो सैलाब बन सकता है अपनी बात रखते हुए चड्ढा ने पार्टी आलाकमान को चेतावनी भरे अंदाज में एक शेर सुनाया। उन्होंने कहा, मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे चुप बैठने वाले नहीं हैं और जनता के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

समर्थकों से मांगी साथ की अपील वीडियो के अंत में राघव चड्ढा ने अपने समर्थकों और जनता का आभार जताया। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, मैं आपसे हूं और आप के लिए हूं। बस मेरा हाथ थामे रखिएगा।

राज्यसभा में बोलने का अधिकार छिना जाना राघव चड्ढा के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से पार्टी नेतृत्व को सीधे चुनौती दी है, उससे यह स्पष्ट है कि AAP के भीतर अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। अब देखना यह होगा कि पार्टी इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा का विकेट बना विवाद की वजह, अंपायर के फैसले पर उठे गंभीर सवाल

Story 1

तुमने हमारा पुल तोड़ा, अब बारी तुम्हारी: ईरान ने जारी की 8 प्रमुख पुलों की हिट लिस्ट

Story 1

चलती ट्रेन बनी प्राइवेट क्लब: यात्रियों की बदतमीजी देख भड़का इंटरनेट, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

Story 1

मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल तबाह: अमेरिका-इजरायल के हमले से ईरान को लगा बड़ा रणनीतिक झटका

Story 1

आर्टेमिस 2 मिशन: अंतरिक्ष में स्पेस प्लंबर बनीं क्रिस्टीना कोच, टॉयलेट रिपेयरिंग का वीडियो वायरल

Story 1

जो डर गया, समझो मर गया : राघव चड्ढा के वीडियो पर मचा घमासान, अपनों ने ही बोला हमला

Story 1

खामोश किया गया, हारा नहीं... उप-नेता पद से हटाए जाने पर पहली बार बोले राघव चड्ढा

Story 1

गंभीर होना सीखें ट्रंप : मैक्रों की पत्नी पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद भड़के फ्रांसीसी राष्ट्रपति

Story 1

ग्रीस में खूनी लाल आसमान: कुदरत का कहर या कयामत का संकेत?

Story 1

IPL 2026: चेपॉक में आज होगी अग्निपरीक्षा, चेन्नई की वापसी या पंजाब की बादशाहत?