रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का 2.38 मिनट का टीजर रिलीज होने से पहले ही चर्चा का केंद्र बन गया है। लॉस एंजेलिस में हुई इसकी विशेष स्क्रीनिंग के बाद फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। दर्शक और क्रिटिक्स इसे एक दिव्य अनुभव करार दे रहे हैं।
उम्मीदों पर खरी उतरी रामायण ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने टीजर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फिल्म उम्मीदों के भारी बोझ पर पूरी तरह खरी उतरती है। उन्होंने रणबीर कपूर के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि उनमें भगवान राम की गरिमा, दिव्यता और शक्ति साफ झलकती है।
तकनीकी और संगीत का अद्भुत संगम फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स (VFX) की भी काफी चर्चा है। हैंस जिमर और ए.आर. रहमान के बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म के प्रभाव को और बढ़ा दिया है। साउथ इंडियन फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने इसे स्क्रीन पर दिव्य अनुभव बताया है और कहा है कि हर फ्रेम में फिल्म का स्केल और इमोशन एपिक है।
सितारों से सजी है फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस भव्य फिल्म की कास्टिंग बेहद प्रभावशाली है। रणबीर कपूर (राम) और साई पल्लवी (सीता) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), यश (रावण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और शीबा चड्ढा (मंथरा) जैसे कलाकार नजर आएंगे।
दो भागों में रिलीज होगी महागाथा 4000 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म दो हिस्सों में दर्शकों के सामने आएगी। इसका पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म का आधिकारिक टीजर हनुमान जयंती यानी 2 अप्रैल को जारी किया जाना तय माना जा रहा है।
#JaiShriRam… Just watched the new glimpse – #Rama – from the most-awaited epic #Ramayana, and I am mesmerised.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2026
It is breathtaking, no doubt, but more importantly, the glimpse lives up to the massive, gigantic expectations.#RanbirKapoor, who portrays Lord Rama, looks… pic.twitter.com/rzDnxE4EQH
ईरान का बड़ा दावा: UAE में अमेरिकी ठिकानों पर हमले में 37 सैनिकों की मौत, दी चेतावनी
राहुल गांधी को अवध ओझा की दो टूक सलाह: बेहतर नेता तो बन गए, लेकिन अभी ये दो चीजें बाकी हैं
जनगणना 2027: डिजिटल युग में कदम, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घर बैठे भरा फॉर्म
राणाबली का खौफनाक अवतार: सेट से लीक हुआ विजय देवरकोंडा का एक्शन वीडियो!
चांद अब दूर नहीं: नासा का आर्टेमिस II मिशन लॉन्च, 54 साल बाद इतिहास रचने निकले 4 अंतरिक्ष यात्री
बादलों को चीरकर चांद की ओर बढ़ा बाहुबली ! फ्लाइट की खिड़की से दिखा नासा का ऐतिहासिक नजारा
ट्रेन के फर्श पर सो रहे थे जवान, फिर TTE ने जो किया उसने जीत लिया देश का दिल
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत: समीर रिजवी की आतिशी पारी से लखनऊ पस्त
ममता के गढ़ में अमित शाह का मिशन 15 दिन : तृणमूल को उखाड़ फेंकने का संकल्प
महाकाल दर्शन के दौरान अक्षय कुमार से हुई धार्मिक चूक , नंदी के कान में मनोकामना कहते समय अनदेखी!