विष्णुगढ़ हत्याकांड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम, मां ने ही अपने हाथों से पकड़े बेटी के पैर
News Image

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसी वीभत्स घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। अंधविश्वास के चक्कर में एक मां ने अपनी ही सगी बेटी की बलि दे दी। पुलिस ने इस मामले में मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

रामनवमी जुलूस के दौरान हुई थी लापता घटना 24 मार्च की रात की है। गांव की एक बच्ची रामनवमी के मंगला जुलूस में शामिल होने के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। अगले दिन 25 मार्च की सुबह मिडिल स्कूल के पीछे मैदान में उसका शव मिला। परिजनों की शिकायत पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

बेटे की परेशानी दूर करने के लिए रची साजिश जांच में खुलासा हुआ कि मृतका की मां रेशमी देवी लंबे समय से अपने बेटे की समस्याओं को लेकर गांव की ही भगताइन शांति देवी के संपर्क में थी। तांत्रिक शांति देवी ने महिला को झांसा दिया कि अगर वह अपनी बेटी की बलि देगी, तो उसके बेटे के सारे कष्ट हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे।

मां ने ही पकड़े बेटी के पैर पुलिस के अनुसार, घटना की रात मां रेशमी देवी और भीम राम बच्ची को बहला-फुसलाकर भगताइन के घर ले गए। वहां तांत्रिक क्रिया के नाम पर बच्ची को लिटाया गया। जब भगताइन ने तंत्र-मंत्र का नाटक करते हुए कहा कि उसे कुंवारी लड़की का खून चाहिए, तो भीम राम ने बच्ची का गला दबा दिया। इस दौरान बेरहम मां ने खुद अपनी मासूम बेटी के पैर पकड़ रखे थे ताकि वह छटपटा न सके।

खून से की पूजा गला घोंटने के बाद जब बच्ची बेदम हो गई, तो भीम राम ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि उस दरिंदगी के बाद बच्ची के सिर से निकले खून से भगताइन ने जमीन की लिपाई-पुताई कर पूजा की।

एसआईटी ने किया खुलासा प्रशिक्षु आईपीएस नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाया। पुलिस ने मां रेशमी देवी, भगताइन शांति देवी और भीम राम को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक जघन्य अपराध है और वे मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप का अप्रैल फूल दांव: ईरान ने सीजफायर के दावे को बताया कोरी कल्पना

Story 1

बाबर आजम की कुर्सी खतरे में! पाकिस्तान को मिला नया तूफानी शतकवीर

Story 1

सूखे पत्तों से जलेगा चूल्हा! LPG संकट के बीच IIT बॉम्बे की क्रांतिकारी लीफ-टू-गैस तकनीक

Story 1

तेजस्वी का नया सियासी अवतार: केरल की धरती से अन्याय के खिलाफ भरी हुंकार

Story 1

हनुमान जयंती पर सपरिवार अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, रामलला के दर्शन कर भावुक हुए उद्योगपति

Story 1

क्या संजीव गोयनका ने दोहराया केएल राहुल वाला कांड ? ऋषभ पंत के साथ मैदान पर हुई बातचीत ने मचाया बवाल

Story 1

आसमान में पंछियों का डांस : कुदरत की ऐसी कारीगरी देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप

Story 1

LSG vs DC: हार के मुंह से दिल्ली की सनसनीखेज जीत, समीर रिजवी की आतिशी पारी ने पलटा मैच

Story 1

मिडिल ईस्ट युद्ध की आंच से भारत को बचाने की तैयारी: PM मोदी ने बुलाई CCS की अहम बैठक

Story 1

जनगणना-2027: अब घर बैठे दर्ज कराएं अपने मकान का ब्यौरा, पीएम और राष्ट्रपति ने की डिजिटल शुरुआत