लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने व्यक्तिगत रूप से एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।
पहली गेंद, पहला विकेट और नया कीर्तिमान मोहम्मद शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट कर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। यह IPL इतिहास का पांचवां मौका था जब शमी ने पारी की शुरुआती गेंद पर विकेट झटका हो। इस उपलब्धि के साथ ही वे टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं।
दिग्गजों को छोड़ा पीछे IPL में पहली गेंद पर विकेट लेने के मामले में अब शमी सबसे आगे निकल गए हैं। उनके बाद प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस का नाम आता है। इन सभी गेंदबाजों ने अपने करियर में 3-3 बार यह उपलब्धि हासिल की है, लेकिन शमी इन दिग्गजों से काफी आगे निकल चुके हैं।
लड़खड़ाई लखनऊ की बल्लेबाजी मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम 18.4 ओवर में महज 141 रनों पर ढेर हो गई। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा और 71 रन तक 5 विकेट गिर चुके थे। अंत में अब्दुल समद (36) और मिचेल मार्श (35) की बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई।
समीर रिजवी की जुझारू पारी से दिल्ली की जीत 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी किसी बुरे सपने जैसी थी। शमी ने पारी की पहली गेंद पर केएल राहुल को चलता किया। दिल्ली ने 26 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे।
यहाँ से समीर रिजवी (नाबाद 70) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39) ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की अटूट साझेदारी हुई, जिसने दिल्ली को एक यादगार जीत दिलाई। रिजवी की 47 गेंदों की नाबाद अर्धशतकीय पारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
*In the air.....and TAKEN 😍
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
A superb start for @LucknowIPL 👌
Mohd. Shami gets KL Rahul 1️⃣st ball 👏
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/oPUcn7ptCf
जब फैन ने रणबीर कपूर को कहा रणवीर सिंह , तो एक्टर का रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी
सावधान: LPG बुकिंग के नाम पर हो रही है तगड़ी ठगी, सरकार ने जारी किया रेड अलर्ट
असम के चाय बागानों में PM मोदी का खास अंदाज: महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां, ली सेल्फी
क्या खत्म हो गया ग्लेन मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियर? ऑस्ट्रेलिया के फैसले से मचा हड़कंप
LSG vs DC: दिल्ली का संकटमोचक बना युवा ब्रिगेड, लखनऊ के किला को किया ध्वस्त
लहरों के बीच मौत का मंजर: सर्फर से टकराई विशालकाय व्हेल, वीडियो देख कांप उठेंगे आप!
IPL 2026: ऋषभ पंत का अजीबोगरीब रन आउट, पिच पर खड़े-खड़े बिखर गए सपने!
अब एयरपोर्ट पर भी रॉकेट जैसी डिलीवरी: ब्लिंकिट अब अदाणी के साथ मिलकर पहुंचाएगा सामान
1948 की अधूरी लड़ाई का 2026 में अंत: अमित शाह ने पूरा किया सरदार पटेल का अखंड भारत मिशन
केरलम में तेजस्वी का बिहार प्रहार , सियासी गलियारों में मचा हाहाकार!