ईरान पर परमाणु हमले की तैयारी? यूएन डिप्लोमैट के इस्तीफे से मचा हड़कंप
News Image

संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक वरिष्ठ राजनयिक मोहम्मद साफा के अचानक इस्तीफे ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। साफा ने इस्तीफा देते हुए एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संयुक्त राष्ट्र के भीतर ईरान पर परमाणु हमले की गुप्त तैयारी की जा रही है।

कौन हैं मोहम्मद साफा? मोहम्मद साफा संयुक्त राष्ट्र में पैट्रियॉटिक विजन ऑर्गनाइजेशन (PVA) के चीफ रिप्रेजेंटेटिव थे। PVA को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में विशेष सलाहकार का दर्जा हासिल है। साफा पिछले एक दशक से अधिक समय से इस संस्था से जुड़े थे और 2013 से इसके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे थे।

परमाणु हमले का है खतरनाक प्लान साफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना इस्तीफा साझा करते हुए लिखा, मुझे नहीं लगता कि लोग स्थिति की गंभीरता को समझ पा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ईरान में परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। उन्होंने तेहरान की घनी आबादी वाली तस्वीरों को साझा करते हुए चेतावनी दी कि यह युद्ध किसी एक देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके परिणाम विनाशकारी होंगे।

पावरफुल लॉबी और अंदरूनी दबाव साफा का दावा है कि संयुक्त राष्ट्र के भीतर कुछ शीर्ष अधिकारी एक ऐसी शक्तिशाली लॉबी के प्रभाव में काम कर रहे हैं, जो इस खतरनाक फैसले को अंजाम देने में जुटी है। साफा के मुताबिक, उन्होंने मानवता के खिलाफ इस संभावित अपराध का हिस्सा न बनने के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया। उनका कहना है कि वे न्यूक्लियर विंटर (परमाणु शीतकाल) जैसी स्थिति को रोकने के लिए इस जानकारी को सार्वजनिक कर रहे हैं।

धमकियों का सामना और यूएन की चुप्पी साफा ने यह भी खुलासा किया कि अक्टूबर 2023 में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से ही उन्हें अलग विचार रखने के कारण लगातार आलोचना, सेंसरशिप और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था। इन गंभीर आरोपों पर फिलहाल संयुक्त राष्ट्र की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन साफा जैसे वरिष्ठ अधिकारी के इस तरह के खुलासे ने वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की विश्वसनीयता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2026: चेकिंग के दौरान बैट गेज में फंसा रोहित का बल्ला, हिटमैन के जवाब ने मचाया बवाल

Story 1

क्या असली क्रिमिनल्स को बुलाऊं? , फिल्म धुरंधर के विवादित डायलॉग पर विवेक सिन्हा का करारा जवाब

Story 1

सलमान खान का बड़ा धमाका: मातृभूमि के बाद अब साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर के साथ मचाएंगे तहलका

Story 1

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कंधा फ्रैक्चर, ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता के बीच हुए हादसे का शिकार

Story 1

रायबरेली: दलित नाबालिग से बर्बरता, तिलक मिटाकर थूक चटवाने और पेशाब पिलाने की कोशिश

Story 1

PSL में मचा बवाल: फखर जमान की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, बॉल टैंपरिंग के आरोपों से घिरी लाहौर कलंदर्स

Story 1

अलर्ट: दिल्ली-NCR पर मंडराया तूफान का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Story 1

वर्दी का रूतबा हटा, बेटे का प्यार दिखा: IPS केके बिश्नोई का पिता संग डांस वीडियो हुआ वायरल

Story 1

दिल्ली-NCR से मुंबई तक मौसम का महा-अलर्ट : 5 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

Story 1

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, जानें कब और कहां देखें RR vs CSK की महाजंग