क्या आप किसी ऐसी जगह की कल्पना कर सकते हैं जहां कदम रखते ही जमीन पैरों के नीचे से खिसकने लगे? ग्रीस के एक वीरान गांव में एक ऐसा चर्च मौजूद है, जो कुदरत के नियमों को पूरी तरह चुनौती दे रहा है। पीसा की मीनार से भी चार गुना ज्यादा झुका हुआ यह चर्च अब एक बैलेंस चैलेंज बन चुका है।
ग्रीस के रोपोटो गांव स्थित चर्च ऑफ द डॉरमिशन ऑफ द वर्जिन मैरी आज सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। साल 2012 में आए एक भीषण भूस्खलन ने पूरे गांव को मलबे में तब्दील कर दिया था। हैरानी की बात यह है कि भूस्खलन में यह चर्च गिरा नहीं, बल्कि करीब 200 मीटर नीचे खिसक गया और 17 डिग्री के कोण पर झुक गया। 14 साल बाद भी यह बिना किसी बड़ी दरार के उसी स्थिति में खड़ा है।
इस चर्च की सबसे रहस्यमयी बात इसका झुकाव है। पीसा की मीनार सिर्फ 4 डिग्री झुकी है, जबकि यह चर्च 17 डिग्री तिरछा है। जैसे ही पर्यटक इसके अंदर कदम रखते हैं, उनका संतुलन बिगड़ जाता है और चक्कर आने लगते हैं। सीधा खड़ा रहना लगभग नामुमकिन हो जाता है, जिसके कारण लोग दीवारों का सहारा लेकर चलने को मजबूर हो जाते हैं। लोग इसे ग्रैविटी चैलेंज का नाम दे रहे हैं।
कभी तबाही का मंजर झेल चुका यह गांव अब एडवेंचर लवर्स और व्लॉगर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। हालांकि इलाका अभी भी धीरे-धीरे धंस रहा है, लेकिन फोटोग्राफर्स के लिए यह अजूबा बना हुआ है। हर कोई यहाँ आकर अपनी किस्मत और संतुलन को परखना चाहता है।
यह जगह याद दिलाती है कि जब कुदरत अपना खेल दिखाती है, तो इंसान की इंजीनियरिंग और विज्ञान के नियम अक्सर धरे के धरे रह जाते हैं। यह झुका हुआ चर्च केवल एक इमारत नहीं, बल्कि तबाही और मजबूती की एक अनोखी दास्तान है। अगर आप रोमांच के शौकीन हैं और यहाँ जाने की सोच रहे हैं, तो याद रखें कि यहां संभलकर चलना ही एकमात्र समझदारी है।
🇬🇷 The Greek church leaning at a 17-degree angle
— AFP News Agency (@AFP) March 26, 2026
The Church of the Dormition of the Virgin Mary in the Greek town of Ropoto is even more tilted than the Leaning Tower of Pisa. It shifted after a 2012 landslide moved it downhill, and now sits at a 17-degree angle pic.twitter.com/POIslKXNui
PSL में बॉल टेंपरिंग से शर्मसार पाकिस्तान: शाहीन अफरीदी और फखर जमान पर उठे बड़े सवाल
गोटी कलटी मार : मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने पूछा- भाई और कितने बैट लोगे?
सवाल करने दीजिए नहीं तो छोड़ दूंगा : लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला से भिड़े सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
IPL 2026: जिस RR को खुद संवारा, आज उसी को तोड़ने उतरेंगे संजू सैमसन
मार्च 2026 का The End : रुलाया भी, हंसाया भी और डराया भी..क्या सच में खत्म होने वाला है ये तूफानी महीना?
बारात से पहले दूल्हे को क्यों पिलाती हैं मां दूध? IPS केके बिश्नोई की शादी से चर्चा में आई ये खास परंपरा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों सावधान: सामने आया बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, इन घंटों में न निकलें
RR vs CSK: ब्रेविस के चोटिल होने से बदली चेन्नई की रणनीति, आकाश चोपड़ा ने सुझाया नया ओपनिंग कॉम्बिनेशन!
चोरों को लगा चॉकलेट का चस्का: 4 लाख किटकैट से भरा ट्रक गायब, कंपनी ने बताया पकड़ने का तरीका
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कंधा फ्रैक्चर, ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता के बीच हुए हादसे का शिकार