पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति साफ कर दी है। पार्टी ने राज्य की कुल 294 सीटों में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बार कांग्रेस किसी भी गठबंधन के बिना अकेले दम पर चुनाव लड़ने जा रही है।
अधीर रंजन चौधरी संभालेंगे मोर्चा कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्हें बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य में पार्टी की वापसी और संगठन को मजबूती देने के लिए चौधरी की यह सीधी भागीदारी काफी अहम मानी जा रही है।
ममता बनर्जी के सामने खड़ा किया उम्मीदवार एक बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट भवानीपुर पर प्रदीप प्रसाद को टिकट दिया है। ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ा मुकाबला पेश करके कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस चुनाव में किसी को वॉकओवर नहीं देने वाली है।
प्रमुख सीटों पर इन चेहरों को मिला मौका पार्टी ने अनुभवी और युवा चेहरों का मिश्रण तैयार किया है। पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। अन्य प्रमुख नामों में माधव राय (दार्जिलिंग), अब्दुल हन्नान (सुजापुर), सुष्मिता बिस्वास (दमदम), गौतम भट्टाचार्य (डायमंड हार्बर), सौविक मुखर्जी (आसनसोल दक्षिण) और प्रसेनजीत पुइतांडी (आसनसोल उत्तर) शामिल हैं।
दिल्ली में बनी उम्मीदवारों की अंतिम सूची उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। बैठक में राज्य की सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के निर्णय पर मुहर लगाई गई।
प्रभारी ने कहा- हर सीट पर होगी फाइट पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने स्पष्ट किया कि पार्टी को कुल 294 सीटों के लिए लगभग 2,500 आवेदन मिले थे। उन्होंने कहा, हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, कोई भी सीट खाली नहीं छोड़ी जाएगी। यह हमारे कार्यकर्ताओं की इच्छा थी। बची हुई 10 सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
*Out of 294 Assembly seats, Congress releases a list of 284 candidates for the West Bengal Assembly Elections
— ANI (@ANI) March 29, 2026
Adhir Ranjan Chowdhury to contest Assembly Polls from Baharmpur Assembly Constituency. Mausam Noor from Malatipur pic.twitter.com/LI9HnYnYZ9
ऑपरेशन विश्वास: दिल्ली पुलिस ने ढूंढे 320 खोए हुए मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
5% लोग कर रहे 95% का शोषण , दादरी में गरजे अखिलेश यादव; जेवर एयरपोर्ट की रैली को बताया सरकारी शो
इंदौर को मिली नई उड़ान: नए टर्मिनल के साथ MP में जल्द होंगे 10 एयरपोर्ट, CM मोहन यादव ने दी सौगात
इजरायल की दादागिरी: वेस्ट बैंक में CNN की टीम पर तानी बंदूकें, घंटों तक बंधक बनाकर रखा
हथबंद शराब दुकान में नियमों की सरेआम धज्जियां: बोरी में भरकर बेची जा रही शराब, वीडियो वायरल
खाड़ी देशों में फंसे 1 करोड़ भारतीय? US-Iran तनाव के बीच वायरल दावे का सच क्या है?
IPL 2026: फिल साल्ट का विवादास्पद कैच, क्या अंपायर की गलती से पलटा मैच का रुख?
असम रण: शाह का आतंकवाद मुक्त का दावा, तो खरगे ने 5 गारंटियों से बिछाई बिसात
मैदान पर कोहली का मजाकिया अंदाज: ईशान किशन को देख बोले- बच्चा है तू मेरा
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज: रोल नंबर से ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड