आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। आज यानी 29 मार्च को शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो दिग्गज टीमें, मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर इस दूसरे मुकाबले में जीत के साथ अपनी साख जमाने के लिए उतरेंगी।
मुंबई इंडियंस के लिए आज का मैच थोड़ा चुनौतीपूर्ण होने वाला है। टीम के स्टार स्पिनर मिचेल सेंटनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स आज उपलब्ध नहीं हैं। इन रिक्त स्थानों को भरने के लिए टीम नमन धीर और अल्लाह गजनफर जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती है।
मुंबई की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर। (इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट/मंयक रावत)
केकेआर को भी एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मथीशा पथिराना आज उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण को संतुलित रखना केकेआर प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती होगी। टीम अपने गेंदबाजी कार्ड्स का इस्तेमाल काफी सोच-समझकर करेगी।
केकेआर की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी। (इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक/रॉवमेल पॉवेल)
इतिहास गवाह है कि इस प्रतिद्वंद्विता में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 24 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि केकेआर को सिर्फ 11 जीत नसीब हुई है।
वानखेड़े की पिच और मुंबई का घरेलू समर्थन देखते हुए, केकेआर के लिए यह लड़ाई आसान नहीं होगी। हालांकि, टी-20 क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, और आज केकेआर अपनी साख फिर से कायम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
*TIME TO KORBO, LORBO, JEETBO. TOGETHER. 👊💜 pic.twitter.com/ThvEAMUYFk
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 29, 2026
ईरान का अमेरिका-इजरायल को अल्टीमेटम: दोपहर 12 बजे तक माफी मांगो, वरना अमेरिकी यूनिवर्सिटीज पर होगा हमला
BJP आई तो थाली से गायब हो जाएगी मछली-मांस: ममता बनर्जी का बड़ा दावा
क्या आज वानखेड़े में रिंकू का सूर्या नमस्कार बिगाड़ेगा MI का खेल?
तमिलनाडु की चुनावी रणभूमि में अभिनेता विजय की हुंकार, 234 सीटों पर ठोका दावा
असम चुनाव: घुसपैठियों के खिलाफ अमित शाह का बड़ा संकल्प, बोले- अगले 5 साल में एक-एक को चुनकर बाहर करेंगे
फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताकर फंसीं रीत पड्डा, ट्रोलिंग के बाद डिलीट किया सोशल मीडिया अकाउंट
गुरुग्राम: ट्रैफिक सिग्नल पर कार से खतरनाक ड्रिफ्टिंग, बीच सड़क जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल
बड़ा ज्ञानी बना था... : पीएसएल में धुलाई के बाद अजय जडेजा ने मोहम्मद आमिर का उड़ाया मजाक
असम रण: शाह का आतंकवाद मुक्त का दावा, तो खरगे ने 5 गारंटियों से बिछाई बिसात
होर्मुज संकट पर पीएम मोदी की दो टूक: वैश्विक तनाव के बीच भारत हर चुनौती से निपटने को तैयार