विराट कोहली से हुई बड़ी चूक क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली अपनी फिटनेस और बिजली जैसी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18वें ओवर में विराट ने एक बेहद आसान कैच टपका दिया। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अनिकेत वर्मा ने लॉन्ग-ऑन पर ऊंचा शॉट खेला था, लेकिन गेंद विराट के हाथों से छिटक गई।
अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल इस वाकये के दौरान कैमरे का रुख स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा की ओर हुआ। पति विराट को आसान सा कैच गंवाते देख अनुष्का अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे खेल का सबसे मजेदार पल बता रहे हैं। हालांकि, विराट ने बाद में उसी बल्लेबाज का कैच पकड़कर अपनी गलती सुधार ली।
जैकब डफी की घातक गेंदबाजी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए न्यूजीलैंड के पेसर जैकब डफी ने शानदार खेल दिखाया। डफी ने अपनी सटीक लाइनों और उछाल से हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने अपने स्पेल में महज 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे हैदराबाद की टीम दबाव में आ गई।
आरसीबी की एकतरफा जीत सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया। देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर जीत की नींव रखी।
वहीं, विराट कोहली ने कैच छोड़ने की भरपाई अपने बल्ले से की। उन्होंने नाबाद 69 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रनों की आतिशी पारी खेली। आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीजन का विजयी आगाज किया।
Virat Kohli drops a catch and Anushka was literally laughing 😂🤣🤣 pic.twitter.com/OzfMPFydTQ
— TAUKIR (@iitaukir) March 28, 2026
वैश्विक संकट और भारत की मजबूती: मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या कहा?
धुरंधर 2 की सफलता के बीच वायरल हुआ कुर्बानी का विवादित वीडियो, क्या है कनेक्शन?
ईरान की खुली धमकी: अमेरिकी सैनिक आए तो ताबूत में ही वापस लौटेंगे
फिल सॉल्ट का सुपरमैन अवतार: एक हाथ से लपके जादुई कैच ने लूटी महफिल
चुनाव आयोग के दस्तावेज पर भाजपा की मुहर: दो अधिकारी बर्खास्त, आयोग ने माना बड़ी चूक
विराट कोहली की चूक से RCB की मुश्किलें बढ़ीं, SRH ने खड़ा किया बड़ा लक्ष्य
विराट कोहली ने रचा इतिहास: IPL में चेज करते हुए पूरे किए 4000 रन, कोई आसपास भी नहीं!
अब घर के सारे काम करेगा रोबोट! चीन की नई टेक्नोलॉजी ने बदली जिंदगी
1008 रामभक्तों का अयोध्या महा-संगम : भक्ति के सैलाब में डूब बिलासपुर, हर दिल में राम
# ऑस्ट्रेलिया में खून सा लाल हुआ आसमान, क्या सच में करीब आ गई कयामत? देखें डरावना वीडियो