सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रंप को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, मैं लूजर्स (हारने वालों) के साथ घूमता हूं क्योंकि इससे मुझे अच्छा महसूस होता है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो मेरी सफलता की कहानियां सुनना पसंद करते हैं।
दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लेकर यह टिप्पणी की है, क्योंकि पाकिस्तान इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ (mediator) की भूमिका निभा रहा है।
वीडियो का सच क्या है? तथ्यों की जांच करने पर पता चला है कि यह वीडियो पाकिस्तान के संदर्भ में नहीं है। यह ट्रंप का मियामी में दिया गया एक भाषण है, जहाँ वे बड़े निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। वहां उन्होंने अपनी सफलता का जिक्र करते हुए उन लोगों पर तंज कसा था जो उनके प्रशंसक हैं। पाकिस्तान विरोधी तत्वों ने इस वीडियो को एडिट कर या संदर्भ से बाहर इस्तेमाल कर इसे ट्रोलिंग के लिए वायरल कर दिया है।
अमेरिका-ईरान के बीच डाकिया बना पाकिस्तान इस समय पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच एक संदेशवाहक (messenger) की तरह काम कर रहा है। अमेरिका ने 15 शर्तों वाला एक शांति प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान भेजा था, जिसे ईरान ने फिलहाल ठुकरा दिया है। ट्रंप प्रशासन का इन शांति वार्ताओं में पाकिस्तान को मध्यस्थ के रूप में आगे रखना वैश्विक राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सऊदी प्रिंस पर बरसे ट्रंप उसी मियामी इवेंट का एक और वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें ट्रंप सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के बारे में बात कर रहे हैं। ट्रंप ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि, उन्हें नहीं लगा था कि उन्हें मेरी चापलूसी (kissing my ass) करनी पड़ेगी। उन्हें लगा था कि मैं भी पिछले राष्ट्रपतियों की तरह एक लूजर हूं, लेकिन अब उन्हें मेरे साथ तमीज से पेश आना ही पड़ेगा। अब उनके पास अच्छा बनने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।
ट्रंप की यह सीधी और तीखी बयानबाजी साबित करती है कि वे मिडिल ईस्ट की कूटनीति में अपनी शर्तों को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये वीडियो ट्रंप के आक्रामक कूटनीतिक अंदाज और उनके बयानों को लेकर चल रही चर्चाओं का एक छोटा सा हिस्सा मात्र हैं।
Reporter - Why you selected Pakistan specifically for mediation with Iran?
— Muji Singh Rangi (@mujifren) March 28, 2026
Trump - I hang around with losers because it makes me feel better, I like people that like to listen to my success pic.twitter.com/CnLJ9DqTrU
क्या सच में ईरान के हमले से भाग गया अमेरिका का महाबली युद्धपोत? वायरल वीडियो का असली सच
बंगाल चुनाव: ममता सरकार के खिलाफ BJP का ब्लैक पेपर , अमित शाह बोले- यह 15 साल के काले कारनामों का कच्चा-चिट्ठा
RCB से हार के बाद कप्तान ईशान किशन का छलका दर्द, हार का ठीकरा इन गलतियों पर फोड़ा
G7 समिट: पेरिस में मैक्रों और जयशंकर की अहम बैठक, वैश्विक संकटों पर मंथन
IPL 2026: चिन्नास्वामी में गूंजा शोर, आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के शिव मंदिर वाले वीडियो पर घमासान, BJP और TMC आमने-सामने
झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल: संताल परगना की अनदेखी से संगठन में बढ़ी नाराजगी
किंग बनने चले थे, कार्टून बन गए : बाबर आजम का एड शूट वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने लगाई क्लास
पहले मणिपुर की आग बुझाइए, फिर बंगाल की बात कीजिए : शाह की चार्जशीट पर TMC का तीखा पलटवार
वेस्ट एशिया संकट पर सरकार अलर्ट: राजनाथ सिंह ने कमान संभालते ही बनाई सुरक्षा रणनीति