बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार (26 मार्च) को सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। हालांकि, अपने संबोधन के दौरान वे एक ऐसी बड़ी ऐतिहासिक गलती कर बैठे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
क्या है वायरल वीडियो का सच? कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी सम्राट अशोक के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा, सम्राट अशोक का दूसरा चेहरा तब दिखा, जब गौतम बुद्ध से उनकी मुलाकात हुई। डिप्टी सीएम का यह दावा अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस बयान को इतिहास की गलत जानकारी बता रहे हैं।
इतिहास से है 250 साल का अंतर इतिहास के पन्नों को खंगाला जाए तो गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक के समय में करीब 200 से 250 वर्षों का अंतर है। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार, गौतम बुद्ध का जीवनकाल लगभग 563 ईसा पूर्व से 483 ईसा पूर्व माना जाता है। वहीं, सम्राट अशोक का शासनकाल लगभग 268 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व रहा है। ऐसे में दोनों महापुरुषों की प्रत्यक्ष मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता।
अशोक का बौद्ध धर्म से रहा है गहरा नाता हालांकि, यह एक स्थापित तथ्य है कि सम्राट अशोक बौद्ध धर्म के अनुयायी और प्रचारक थे। कलिंग युद्ध की विभीषिका ने उनके हृदय को बदल दिया था, जिसके बाद उन्होंने हिंसा का मार्ग त्याग कर धम्म विजय (प्रेम और शांति) की नीति अपनाई। उन्होंने बौद्ध धर्म के संदेश को भारत ही नहीं, बल्कि श्रीलंका, नेपाल और अफगानिस्तान जैसे देशों तक पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
बेशक सम्राट अशोक ने बुद्ध के विचारों को दुनिया तक पहुंचाया, लेकिन डिप्टी सीएम के मुंह से निकली मुलाकात वाली बात ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। विपक्षी खेमे और इतिहास में रुचि रखने वाले लोग अब सम्राट चौधरी के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं।
*सम्राट अशोक की जंयती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, सम्राट अशोक का दूसरा चेहरा तब दिखा, जब गौतम बुद्ध से उनकी मुलाकात हुई। जबकि इन दोनों की मुलाकात संभव ही नहीं था। दोनों के बीच करीब 200–250 साल का अंतर था।#deputycm… pic.twitter.com/EklMz3wwRD
— Lallu Ram (@lalluram_news) March 27, 2026
RCB की खैर नहीं! अभिषेक शर्मा की सीक्रेट प्रैक्टिस ने बढ़ाई बेंगलुरु की टेंशन
वही डंडे और वही बॉल है : इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर कोच आशीष नेहरा और कप्तान गिल के सुर जुदा
बेइज्जती हो तो ऐसी! PSL के पहले ही दिन दुनिया भर में बना पाकिस्तान का मजाक
बच्चों के मार्गदर्शक बने नशेबाज: नेपाल ट्रिप से लौटते समय गिरफ्तार हुए 5 सरकारी शिक्षक
नेपाल में बालेन युग का आगाज: रैपर से प्रधानमंत्री बने बालेंद्र शाह, प्रचंड बहुमत के साथ संभाली सत्ता
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की खतरनाक प्लेइंग 11 तैयार, हर्षा भोगले ने इन दिग्गजों पर जताया भरोसा
राजस्थान की सियासत में भूचाल: मंत्रियों के बेटों के दखल पर अशोक गहलोत का बड़ा हमला
ओ माय गॉड रोहित! : नीता अंबानी भी रह गईं हैरान, फिटनेस देख नहीं पहचान पाईं हिटमैन को
खामोश कमरा और आखिरी पन्ने: खामनेई की अंतिम तस्वीर ने दुनिया को रुलाया
रामनवमी 2026: पटना का डाकबंगला चौराहा बना श्री राम चौक , 52 झांकियों और 1500 जवानों के बीच भव्यता का सैलाब