पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के आगाज से ठीक पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बवाल देखने को मिला। इवेंट के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम, शादाब खान और शाहीन अफरीदी मौजूद थे। पत्रकारों ने खिलाड़ियों से उनके प्रदर्शन और भविष्य की भूमिकाओं पर कड़े सवाल किए। बाबर आजम से उनके टी20 स्ट्राइक रेट पर सवाल पूछा गया, वहीं शादाब खान और शाहीन अफरीदी से उनकी कप्तानी को लेकर सवाल किए गए।
जब पत्रकारों ने शाहीन अफरीदी से उनकी कप्तानी और टी20 फॉर्मेट में उनकी भूमिका पर सवाल दागा, तो माहौल गरमा गया। शादाब खान इस सवाल का जवाब देने के लिए तैयार थे, लेकिन शाहीन ने बीच में ही हस्तक्षेप करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
पत्रकार को जवाब देते हुए शाहीन ने तल्ख लहजे में कहा, देखिए, अभी हम पीएसएल खेल रहे हैं, तो आपका जो भी सवाल है वो पीएसएल के हवाले से पूछिए। जब हम पाकिस्तान क्रिकेट के लिए खेलेंगे, तब आप ये सब पूछिएगा, आपको अच्छा जवाब मिलेगा।
शाहीन अफरीदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग पत्रकार के सवालों की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कई फैंस शाहीन के इस जवाब को बदतमीजी और अहंकारी बता रहे हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या खिलाड़ियों को सार्वजनिक मंच पर इस तरह की प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
🚨 Pakistani journalist COOKS Shaheen Shah Afridi and Babar Azam
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 25, 2026
Bro really woke up and chose violence! 😭
The man openly questioned Babar’s T20 strike rate and asked if he even deserves his spot as a T20 player, then immediately went after Shaheen’s captaincy credentials. 💀 pic.twitter.com/5HrkwdbGYX
IPL 2026: मैदान से माइक तक का सफर, कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे रविचंद्रन अश्विन
तेल-गैस की किल्लत में अफवाह की मिलावट: लंबी लाइनों का सच और जमाखोरों का काला खेल
बुढ़ापे का सहारा: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, हर महीने पाएं 3000 रुपये पेंशन
रामनवमी पर अयोध्या में अद्भुत चमत्कार: रामलला का हुआ दिव्य सूर्य तिलक
IPL का जलवा, PSL की बर्बादी : पाकिस्तान के पूर्व ओपनर ने अपनी ही लीग के खोले पोल
अयोध्या में अलौकिक दृश्य: रामलला का हुआ भव्य सूर्य तिलक , पीएम मोदी ने भी किए दर्शन
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले CM हाउस में फाइनल मीटिंग
ईरान को मिली 10 दिनों की मोहलत, ट्रंप ने टाल दिया एनर्जी प्लांट पर हमला
Google के पूर्व MD ने पिता को गिफ्ट किया महंगा MacBook, लेकिन डब्बे को लेकर मिला मजेदार रिएक्शन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी और एनसीआर की बदलती तस्वीर, कल पीएम मोदी करेंगे भव्य आगाज