दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिनभर खिली धूप के बाद देर रात कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी कर दी थी।
अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 मार्च तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 29 और 30 मार्च को मध्यम बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना पहाड़ी राज्यों में मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 29 से 31 मार्च के बीच भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। यहाँ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिसे लेकर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 से 29 मार्च के दौरान भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 28 मार्च को तेज बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत में गरज-चमक के साथ बौछारें दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में पूरे सप्ताह के दौरान वायु असंतुलन के चलते गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, कोंकण, गोवा और केरल के कुछ हिस्सों में लोगों को अभी भी गर्म और आर्द्र (Humid) मौसम का सामना करना पड़ेगा।
सावधानी बरतें मौसम विभाग की तरफ से जनता को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और आंधी-तूफान के समय बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को भी अपनी फसलों के बचाव के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 26, 2026
मुख्य बिंदु
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 मार्च तक कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज-चमक, बिजली और तेज़ हवा चलने की संभावना है, और 28 से 31 मार्च के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह गतिविधि छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हो सकती है।… pic.twitter.com/i09ZqHHhU8
शीशमहल विवाद: महंगे झूमर से लेकर ऑटोमैटिक लिफ्ट तक, केजरीवाल के सरकारी आवास की अंदरूनी तस्वीरें आईं सामने
रोहित शर्मा का नया अवतार देख हैरान हुईं नीता अंबानी, पोलार्ड को कहा काका
IPL 2026: 12 भाषाओं में गूंजेगी 160 दिग्गजों की आवाज, कमेंट्री बॉक्स में दिखेगा नया अंदाज
क्लासरूम बना ड्रामा का अखाड़ा: प्रोफेसर ने छात्रा को किया प्रपोज, भड़के छात्रों ने जड़ दिए थप्पड़
‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार: अब घर बैठे टीवी पर मचेगा धमाका, जानिए कब और कहाँ देखें
अखिलेश यादव का तंज: इस बार थाली नहीं, सिलेंडर बजाएंगे , सरकार पर बरसे सपा प्रमुख
मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई : नीता अंबानी का रोहित शर्मा के नए लुक पर हैरान करने वाला रिएक्शन, देखें वीडियो
मिसाइलों पर शुक्रिया इंडिया : ईरान का इजरायल पर अनोखा हमला, आखिर क्या है वजह?
रामनवमी पर राजस्थान का मौसम बिगड़ा: इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
140 साल बाद दिल्ली को मिला नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हरमनप्रीत कौर के नाम होगा खास ‘पिंक स्टैंड’