पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सियासी रण में मर्यादाएं तार-तार हो गई हैं। कोलकाता की एंटाली विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक स्वर्णकमल साहा अपने एक विवादित बयान के कारण चौतरफा घिर गए हैं। उन्होंने भाजपा की महिला उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी की है।
नाम का मजाक और ओछी तुलना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, स्वर्णकमल साहा ने प्रियंका टिबरेवाल के सरनेम का मजाक उड़ाते हुए उनकी तुलना ट्यूबवेल से की। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि पहले यह पानी देता था, लेकिन अब यह सूख चुका है और इसे दबाने (Pressing) से भी कुछ नहीं निकलता। यह बयान सार्वजनिक होते ही राजनीतिक गलियारों में गुस्से की लहर दौड़ गई है।
भाजपा का हमला: टीएमसी है महिला विरोधी भाजपा ने इस टिप्पणी को सेक्सिस्ट और भद्दा करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल टीएमसी की गंदी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा ने इसे मिजोजिनिस्ट (महिला द्वेषी) बताते हुए कहा कि टीएमसी के नेता अपनी हार देख बौखला गए हैं, इसलिए वे महिलाओं का अपमान करने पर उतर आए हैं।
ममता बनर्जी भी निशाने पर इस विवाद के बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी घेरा है। भाजपा का तर्क है कि जब पार्टी सुप्रीमो खुद महिलाओं को लेकर विवादित बयान देती रही हों, तो उनके विधायक से शालीनता की उम्मीद नहीं की जा सकती। भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार महिला सुरक्षा के मुद्दों पर विफल रही है।
चुनाव आयोग तक पहुंच सकता है मामला एंटाली की इस घटना ने चुनाव प्रचार को और अधिक गर्मा दिया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा इस मामले को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। पार्टी का कहना है कि सत्तारूढ़ दल ने प्रचार के दौरान शालीनता की सभी सीमाएं लांघ दी हैं।
फिलहाल, इस पूरे विवाद पर न तो स्वर्णकमल साहा और न ही टीएमसी नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक माफी या स्पष्टीकरण सामने आया है। इस घटना ने बंगाल चुनाव में महिला सम्मान को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है।
*Chief Minister Mamata Banerjee has repeatedly blamed women for rapes. Now her loyal party member and incumbent MLA Swarnakamal Saha has made a sexist and sexually loaded remark against BJP candidate from Entally, Priyanka Tibrewal❗️ In a shocking remark, he compared her to a… pic.twitter.com/Ku4s1jfRfI
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) March 26, 2026
आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में जलकर खाक हुई बस, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत
मध्य-पूर्व में महायुद्ध: इजरायल का दावा- ईरान के नेवी कमांडर को किया ढेर
डील के लिए गिड़गिड़ा रहा है ईरान : डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी से खाड़ी में गरमाया माहौल
मथुरा रेलवे स्टेशन पर सांप का खौफ: प्रैंक के नाम पर मचाई अफरा-तफरी, वीडियो वायरल
18,000 रुपये का किराया, बिस्तर पर खटमल! 5-स्टार होटल का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
पेट्रोल पंप बंद करने की चेतावनी: अफवाहों के बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम का बड़ा बयान
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का सख्त फरमान: किन देशों के लिए खुले रास्ते और कौन हुआ बाहर?
Vivo V70 FE: DSLR को टक्कर देने आ रहा 200MP कैमरे और 7000mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन
शेर के सामने मौत का मंजर: बाड़े की सफाई के दौरान खुला पिंजरा, फिर जो हुआ देख कांप जाएगी रूह
कांतारा अवतार में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने केएल राहुल, वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो