राम नवमी पर दिखा भक्तिमय रूप 26 मार्च, 2026 को राम नवमी के पावन अवसर पर मेकर्स ने आगामी फिल्म वाल्मिकी रामायण का पहला लुक जारी कर दिया है। पोस्टर बेहद सादगीपूर्ण और भक्तिमय है, जिसमें भगवान राम के चरण दिखाए गए हैं। नीचे स्पष्ट शब्दों में वाल्मिकी रामायण अंकित है।
अक्टूबर में होगी सिनेमाघरों में एंट्री राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक भावना तलवार इस फिल्म को निर्देशित कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा, जब तक पहाड़ खड़े रहेंगे और नदियां बहती रहेंगी, रामायण अमर रहेगी। फिल्म 2 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दिग्गज कलाकारों की मजबूत टीम इस फिल्म का निर्माण एक बेहद अनुभवी टीम कर रही है। बाहुबली की भव्य दुनिया रचने वाले प्रोडक्शन डिजाइनर साबु सिरिल इसके साथ जुड़े हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी बिनोद प्रधान करेंगे, जबकि साउंड डिजाइन की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी संभालेंगे। पटकथा आनंद नीलकंठन ने लिखी है और संवाद डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के हैं।
सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन फिल्म के ऐलान के बाद नेटिजन्स दो खेमों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग पोस्टर को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह कोई एनिमेटेड फिल्म है। कुछ यूजर्स ने व्यंग्य करते हुए कहा कि आजकल रामायण पर आधारित फिल्मों की बाढ़ आ गई है।
रणबीर कपूर की रामायण से मुकाबला? बता दें कि इस साल नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर की रामायण भी चर्चा में है। नितेश तिवारी की फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट इसी साल दीपावली पर आने की उम्मीद है। इसमें रणबीर कपूर राम की भूमिका में और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इन दोनों फिल्मों को लेकर क्या रुख अपनाते हैं।
VALMIKI RAMAYANA ANNOUNCED – 2 OCT 2026 RELEASE... On the auspicious occasion of #RamNavami, director #BhavnaDattaTalwar announces #ValmikiRamayana, a theatrical retelling of the timeless epic.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 26, 2026
The film brings together an exceptional creative team:
⭐️ Cinematographer Binod… pic.twitter.com/giZTYeZxOT
नकल पड़ी भारी: उस्मान तारिक का स्टाइल कॉपी करना युवा बॉलर को पड़ा महंगा, अंपायर ने तुरंत लिया कड़ा एक्शन
आंध्र प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में जिंदा जली बस, 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत
UP बोर्ड रिजल्ट 2026: राम नवमी की छुट्टियों ने बढ़ाई चिंता, क्या अब देरी से आएगा रिजल्ट?
बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 16 लोगों की मौत से कोहराम
ट्रंप को मिला था ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर? अमेरिकी राष्ट्रपति के खुलासे से मची हलचल
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल
संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी मचाएगी धमाल, CSK के ओपनिंग पेयर का हुआ खुलासा
मौत का सफर: बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस पलक झपकते ही समाई पद्मा नदी में, मची चीख-पुकार
11 साल का आसमान का राजा : बच्चे ने हवा में किया ऐसा स्टंट, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह: यूपी से लेकर देश भर के पेट्रोल पंपों पर मची अफरातफरी