राजबाड़ी (बांग्लादेश): बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी एक बस के नदी में गिर जाने से 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
कैसे हुआ भयानक हादसा? जानकारी के अनुसार, बस में सवार करीब 40 लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका लौट रहे थे। दौलतदिया टर्मिनल पर जब बस को पद्मा नदी पार करने के लिए एक नाव (फेरी) पर चढ़ाया जा रहा था, तभी ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। संतुलन बिगड़ने से बस सीधे नदी के गहरे पानी में जा गिरी।
6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन हादसा इतना भीषण था कि बस के अंदर फंसे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। खराब मौसम और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को नदी से बाहर निकाला जा सका।
अपनों को खोने का गम बस में सवार कई लोग एक ही परिवार से थे। बताया जा रहा है कि बस के बाहर खड़े कुछ यात्री तो जान बचाने में सफल रहे, लेकिन वाहन के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। इस हृदयविदारक मंजर को देख वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। इस घटना के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सरकार ने दिए जांच के आदेश इस दुखद घटना के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने तुरंत स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन फिलहाल लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
The Catastrophic Moment When The Bus Fell In Mighty Padma While Boarding In A Ferry.
— বাংলার ছেলে 🇧🇩 (@iSoumikSaheb) March 25, 2026
Unfortunate Unfortunate
I Have Never Seen Scenes Like This In Bangladesh History From A Ferry https://t.co/ej31yNwI7y pic.twitter.com/q2Mm1MYRzh
रामनवमी पर मौसम का कहर : बिहार के 18 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का ऑरेंज अलर्ट
भारत-UK का नया अध्याय: सिर्फ व्यापार नहीं, अब रणनीतिक साझेदारी पर है जोर
सेल्फीबाज बंदर: महिला के हाथ से फोन छीनकर खुद ही लेने लगा फोटो, वीडियो देख नहीं रुकेंगे आप!
भोपाल से ओरछा अब हवा में होगी तीर्थ यात्रा, रामनवमी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
आप लोगों के हाथ में समय है, फांसी चढ़ा दीजिए ... राज्यसभा में क्यों भड़कीं जया बच्चन?
ईरान का युद्ध और दुनिया पर मंडराता एनर्जी लॉकडाउन : क्या हम इतिहास के सबसे बड़े तेल संकट की ओर बढ़ रहे हैं?
वंदे भारत के सामने मौत का खौफनाक मंजर: थूकने की एक गलती और थम गईं सांसें
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर गरमाई सियासत: रवि किशन ने कहा- यह फिल्म समाज का आईना है
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत इन मित्र देशों को मिला सुरक्षित रास्ता
नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर और गायब हुआ गैस सिलेंडर : दिल्ली में AAP का जोरदार प्रदर्शन