दर्दनाक दास्तां: बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले का मामला कहते हैं कि मां का कोई विकल्प नहीं होता। पिता की दूसरी शादी के बाद 12 साल की शमीमा अख्तर के लिए घर जहन्नुम बन गया। बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले में सौतेली मां के अत्याचारों से तंग आकर मासूम शमीमा ने जो किया, उसने देखने वालों का दिल दहला दिया। वह अपनी मरहूम मां की कब्र पर जाकर घंटों रोती रही।
दो दिनों तक कमरे में बंधी रही बच्ची शमीमा की मां का चार साल पहले निधन हो गया था। पिता काम के सिलसिले में सऊदी अरब में रहते हैं और घर पर वह अपनी सौतेली मां आयशा अख्तर के साथ रहती थी। आरोप है कि आयशा उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रही थी। हद तो तब हो गई जब उसने मासूम को घर में ही बांधकर दो दिनों तक भूखा-प्यासा तड़पाया।
अम्मी! बाहर आओ, मुझे भी ले चलो सोशल मीडिया पर वायरल हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में बच्ची कब्र के पास बैठकर बिलख रही है। वह अपनी मां को पुकारते हुए कह रही है, अम्मी, तुम मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले गईं? अम्मू बाहर आओ, मुझे अपने साथ ले चलो। उसकी यह चीखें सुनकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
प्रशासन की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और बच्ची को रेस्क्यू किया। आरोपी सौतेली मां आयशा अख्तर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में एक बॉन्ड भरवाकर उसे इस शर्त पर रिहा कर दिया गया कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगी। फिलहाल, बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए उसे उपजिला कार्यकारी अधिकारी (UNO) के कार्यालय में रखा गया है।
पिता की चुप्पी पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची पर हो रहे जुल्मों की जानकारी उसके पिता को भी थी, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और पारिवारिक दायित्वों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, लोग बच्ची को न्याय दिलाने और उसे सुरक्षित माहौल देने की गुहार लगा रहे हैं।
এগুলো থেকে আমাদেরকে সতর্ক হওয়া উচিত। ছেলে মেয়ের জন্য মা বাবা কত প্রয়োজনীয় তা বুঝা যায় এই চিত্র থেকে।
— Mahfuz Ahmed-মাহফুজ আহমেদ (@MahfuzA74923) March 24, 2026
কুমিল্লায় সৎ মায়ের নির্যাতনের অভিযোগ, মায়ের কবরের পাশে শিশুর কান্না। 😭😭 pic.twitter.com/S5VjnQDdWR
आंध्र प्रदेश बस अग्निकांड: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में जलकर खाक हुई बस, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत
ईरान का दावा: हमने मार गिराया अमेरिका का F-18 फाइटर जेट; पेंटागन ने कहा- सफेद झूठ
फिल्म महोत्सव में कंगना की हुंकार: सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
बांग्लादेश: पद्मा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस, हादसे में 23 की मौत; रेस्क्यू जारी
ऑपरेशन सिंदूर: विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ला रहे हैं भारत के सीक्रेट स्ट्राइक की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान
प्रयागराज का अनोखा शक्तिपीठ: जहां मूर्ति नहीं, दिव्य झूले की होती है पूजा
राम नवमी 2026: अयोध्या में रामलला का भव्य शृंगार, विशेष पीतांबर में देंगे दर्शन
PSL प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद रिजवान ने की ऐसी हरकत, भड़के डेविड वॉर्नर ने दी स्कूल के बच्चे वाली नसीहत
नरहरी झिरवाल के खिलाफ शिंदे गुट का अल्टीमेटम , शाइना एनसी ने मांगा इस्तीफा